शक्ति जिले में गणतंत्र पर्व की चालू हुई प्रशासनिक तैयारियां- भव्य रूप से जेठा में मनेगा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, कलेक्टर की टीएल मीटिंग में जिले में निर्माण कार्यों की प्रगति पर हुई चर्चा, जनदर्शन में नूपुर ने सुनी आम जनों की समस्याएं, सरकारी निर्माण कार्यों की धीमी गति पर कलेक्टर की नाराजगी





शक्ति जिले में गणतंत्र पर्व की चालू हुई प्रशासनिक तैयारियां- भव्य रूप से जेठा में मनेगा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, कलेक्टर की टीएल मीटिंग में जिले में निर्माण कार्यों की प्रगति पर हुई चर्चा, जनदर्शन में नूपुर ने सुनी आम जनों की समस्याएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास और गरिमापूर्ण मनाने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने जनदर्शन, समय-सीमा सहित अन्य लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह कार्यक्रम में परेड एवं रिहर्सल, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा एवं बेरेकेटिंग सहित अन्य विभिन्न आवश्यक कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पुरस्कार वितरण, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को वर्तमान शैक्षणिक सत्र में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के पढ़ाई कार्य का निरीक्षण करते हुवे शिक्षा गुणवत्ता और रिजल्ट सुधार की दिशा में कार्य करने कहा,इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की अद्यतन स्थिति, आयुष्मान कार्ड योजना, पीएम आवास योजना, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य तथा डीएमएफ सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, अपर कलेक्टर व डभरा एसडीएम सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे
कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से दूर दराज से आये आमलोगों की सुनी समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए
सक्ति- कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए है,जनदर्शन में आज सक्ती तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम नंदौरखुर्द निवासी सुश्री सोनिया राठौर ने शैक्षणिक निधि के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची, उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय जगदलपुर में अध्ययनरत हुं। मेरे पिता जी मध्यम वर्गीय कृषक है व माता गृहणी है और मैं शिक्षण शुल्क देने में असमर्थ हुं। जिसके वजह से मुझे शिक्षण शुल्क को देने हेतु शैक्षणिक निधि की आवश्यकता है। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये,इसी प्रकार आज जनदर्शन में हसौद तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम नगारीडीह निवासी श्री राजू कुमार पिता श्री परमेश्वर ने दैनिक वेतन भोगी पद पर यथावत रखने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, उन्होंने बताया कि मैं प्री.मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रवास हसौद में दैनिक वेतन भोगी पद पर कार्यरत हुं। लेकिन वहां के अधीक्षक द्वारा पंजी पर हस्ताक्षर व पंजी पत्रक कार्यालय में जमा नही कर रहे हैं । जिसके वजह से आज मैं जनदर्शन में मुझे प्री.मैं. अनु. जाति बालक छात्रवास हसौद में यथावत रखने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचा हुं। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को शीघ्र ही नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये,इसी प्रकार इसी प्रकार आज जनदर्शन में अड़भार तहसील के ग्राम सेरो निवासी श्रीमती कौशिल्या बाई सिदार ने जमीन की सीमांकन कराने पर जमीन को नापने नही देने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, हकीम रजा खान एवं अन्य 04 वार्ड नं.18 स्टेशन मोहल्ला सक्ती निवासी ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्राम पंचायत में शामिल करने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, बाराद्वार तहसील के ग्राम रायपुरा निवासी श्री महादेव प्रसाद साहू ने जमीन सम्बंधित आवेदन लेकर पहुंचे, सक्ती तहसील के ग्राम पोरथा निवासी परमानंद राठौर ने दिव्यांग पेंशन एवं राशन कार्ड बनवाने के संबंध में आवेदन सहित अन्य आवेदक आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।


