खेल में सफलता-सकती के लिटिल फ्लॉवर स्कूल की छात्रा समीक्षा साहू ने किया जिला एथलेटिक्स संघ के खेलकूद आयोजन में बेहतर प्रदर्शन, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं


खेल में सफलता-सकती के लिटिल फ्लॉवर स्कूल की छात्रा समीक्षा साहू ने किया जिला एथलेटिक्स संघ के खेलकूद आयोजन में बेहतर प्रदर्शन
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-जिला एथेलेटिक्स संघ सक्ति द्वारा आयोजित खेलकूद में लिटिल फ़्लावर की कक्षा 10 वी की छात्रा समीक्षा साहू ने लम्बीकूद एवम 600 मीटर दौड़ में प्रथम तथा गोलाफेंक में तृतीय स्थान प्राप्त की।समीक्षा पहले से पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी अव्वल रही है।समीक्षा को गुजरात खेल में चयन होने पर विद्यालय संचालक टी पी उपाध्याय एवम अनीस शेख तथा विद्यालय की प्राचार्या सन्ध्या सोनी सहित विद्यालय परिवार एवम माता -पिता ने शुभभकामना दी है।

