किसानों की बल्ले बल्ले- 25 दिसंबर को शक्ति जिले के किसानों के घर होगी धन की बौछार, वर्षों से अटके पड़े बोनस वाली करोड़ों रुपए की मिलेगी राशि

धान के लटके पड़े बोनस की राशि से मालामाल होंगे शक्ति जिले के किसान
धान के लटके पड़े बोनस की राशि से मालामाल होंगे शक्ति जिले के किसान
बोनस भुगतान को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर में जारी किया आदेश

किसानों की बल्ले बल्ले- 25 दिसंबर को शक्ति जिले के किसानों के घर होगी धन की बौछार, वर्षों से अटके पड़े बोनस वाली करोड़ों रुपए की मिलेगी राशि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 25 दिसंबर को शक्ति जिले के किसानों के घर धन की बौछार होने वाली है, सालों से लटके पड़े धान के बोनस की राशि जहां सीधे एक ही किस्त में किसानों के खाते में आएगी, तो वहीं किसानों के घर इस दिन दिवाली सा माहौल रहेगा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् सक्ती जिले के किसानों को 25 दिसंबर 2023 को वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित नोडल अधिकारी जिला सक्ती श्री अश्विनी पांडेय से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 46633 किसानों से 2890093.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 867028050.00 रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 51146 किसानों से 3142071.38 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 942621414.00 रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading