नगर पालिका शक्ति में केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 02 जनवरी को, सीएमओ संजय सिंह ने कहा शिविर के माध्यम से योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, शक्ति के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में लगेगा कैम्प

<em>नगर पालिका शक्ति में केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 02 जनवरी को, सीएमओ संजय सिंह ने कहा शिविर के माध्यम से योजनाओं की दी जाएगी जानकारी</em>, शक्ति के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में लगेगा कैम्प kshititech
नगर पालिका परिषद शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह

नगर पालिका शक्ति में केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 02 जनवरी को, सीएमओ संजय सिंह ने कहा शिविर के माध्यम से योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-भारत सरकार आवासनल एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार “विकसित भारत संकल्प यात्रा” में समस्त निकायों में विशेष शिविर आयोजित कर भारत सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र नागरिकों तक पहुंचाया जाना है,इस अनुक्रम में भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के फ्लैगशिप योजना “प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना” के संभावित शहरी पथ विक्रेताओं के ऑनलाईन आवेदन तैयार कर इन्हें बैंकों से स्वीकृति प्रदान कराकर ऋण वितरण के माध्यम से पथ विक्रेताओं के ऑनलाईन आवेदन तैयार कर इन्हें बैंको से स्वीकृति प्रदान कराकर ऋण वितरण के माध्यम से पथ विक्रेताओं को शिविर के दौरान लाभांवित किया जाना है

नगर पालिका परिषद शक्ति में 2 जनवरी को आयोजित होने वाले इस शिविर के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि शिविर हेतु संलग्न लक्ष्य अनुसार नवीन हितग्राहियों का आवेदन पत्र एवं ऋण की स्वीकृति एवं ऋण वितरण की कार्यवाही कराते हुये “विकसित भारत संकल्प यात्रा” हेतु प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने विभागवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है,योजना क्रियान्वयन हेतु निकाय स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दिनांक 02 जनवरी को सामुदायिक भवन सक्ती में कैम्प के आयोजन के पूर्व प्रचार प्रसार एवं मुनादी की व्यवस्था की जा रही है, जिससे पथ विक्रेताओं की उपस्थिति निर्धारित शिविर स्थल पर हो सके। प्रस्तावित कैम्प हेतु सामुदायिक संगठक एवं मिशन प्रबंधक को दायित्व दिया गया है। नगर पालिका परिषद सक्ती के योजना अनुसार शिविर स्थल पर “प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना” की पृथक से जगह / टेन्ट आदि की व्यवस्था रहेगी। योजनाओं के चिन्हांकित पात्र पथ विक्रेताओं के ऑनलाईन नवीन आवेदन तथा तत्समय एलओआर (अनुशंसा पत्र) की स्वीकृति एवं जारी करने की कार्यवाही की जावेगी। इस हेतु जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं बैंकों के माध्यम से हितग्राहियों को ऋण वितरण की कार्यवाही की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही की जावेगी। निर्धारित कैम्प की समस्त जानकारी जैसे ऑनलाईन आवेदनों की संख्या, स्वीकृत आवेदन तथा वितरित आवेदनों की संख्या इत्यादि की प्रतिदिन जानकारी सिटी मिशन प्रबंधक (डेएनयूएलएम) के माध्यम से तैयार कराकर राज्य कार्यालय को उपलब्ध कराया जावेगा, जिससे हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके

02 जनवरी को सामुदायिक भवन सक्ती में कैम्प के आयोजन में प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व विभाग (संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर) श्री धनवन्तरी योजना, एमएमयू, लोकसेवा (जन्म, मृत्यु, गुमास्ता, विवाह) विभिन्नय पेंशन योजना, राशनकार्ड एवं अन्य हितग्राहि मूलक योजनाओं का शिविर लगाया जावेगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading