बाराद्वार शहर के प्रतिष्ठित विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस. एसबीआई बाराद्वार के शाखा प्रबंधक अमित वासनिक रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद. विद्यालय के डायरेक्टर शरद केडिया ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. वासनिक साहब ने करी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा




बाराद्वार शहर के प्रतिष्ठित विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस. एसबीआई बाराद्वार के शाखा प्रबंधक अमित वासनिक रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद. विद्यालय के डायरेक्टर शरद केडिया ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराद्वार में देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अमित वासनिक जी, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के गरिमामयी आगमन एवं स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री ओमप्रकाश केड़िया जी, चेयरपर्सन श्रीमती सत्यभामा केड़िया जी, डायरेक्टर श्री शरद केड़िया जी, डायरेक्टर श्रीमती रीना केड़िया जी,सह सचिव श्री अभिनंदन केडिया जी, प्राचार्या श्रीमती स्वाति ओझा एवं ए.ओ. श्रीमती प्रेमलता श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान रहा। इसके पश्चात विद्यालय की Student Council द्वारा अनुशासित एवं शानदार परेड प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। विद्यार्थियों की एकरूप कदमताल, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति ने उपस्थित सभी लोगों को गौरवान्वित किया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर कक्षा 9वीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न गीत, नृत्य, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति, वीरता एवं राष्ट्रप्रेम को जीवंत कर दिया। कक्षा 7वीं एवं 9वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नर्सरी के बच्चों का मनमोहक नृत्य तथा UKG के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत महान राष्ट्रनायकों की भूमिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही।कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। वहीं कक्षा 7वीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नारी शक्ति एवं देशभक्ति पर आधारित पैट्रियोटिक मैशअप तथा कक्षा 8वीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण “ऐ वतन” नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।समारोह के दौरान विद्यालय के Head Boy एवं Head Girl ने राष्ट्र निर्माण एवं देश के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विभिन्न CCA प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले शिक्षकों एवं विद्यालय पदाधिकारियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर श्री शरद केड़िया जी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री अमित वासनिक जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया।मुख्य अतिथि को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन के पश्चात राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ। इसके उपरांत विद्यार्थियों के लिए बूंदी वितरण किया गया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है।देश के प्रति सम्मान, कर्तव्य के प्रति निष्ठा और भविष्य के प्रति संकल्प—यही सच्चे स्वतंत्र भारत की पहचान है।






