सक्ति के CBSE संस्कार पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रहे मौजूद, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारिकानाथ स्वर्णकार ने कहा-स्वतंत्रता की यह वर्षगांठ हम सभी के लिए गौरवशाली

सक्ति के CBSE संस्कार पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रहे मौजूद, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारिकानाथ स्वर्णकार ने कहा-स्वतंत्रता की यह वर्षगांठ हम सभी के लिए गौरवशाली kshititech
संस्कार पब्लिक स्कूल शक्ति में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

सक्ति के CBSE संस्कार पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रहे मौजूद

सकती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-हरेठी स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति में 15 अगस्त को सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मंच पर इंद्रधनुष के रंगों की छटा बिखेर दी । मुख्य अतिथि तुलेश जयसवाल सरपंच ग्राम पंचायत हरेठी,द्वारिका नाथ स्वर्णकार अध्यक्ष संस्कार पब्लिक स्कूल, प्रकाश चंद अग्रवाल चेयरमैन संस्कार पब्लिक स्कूल, सुश्री जूही स्वर्णकार व डॉ. हरेंद्र पाल सिंह चौहान प्राचार्य संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति एवं अन्य गणमान्य कार्यक्रम में उपस्थित थे

मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण के बाद महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किया गया। संगीत शिक्षक कोटेश्वर नाथ साहू व छात्रों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात गुलदस्ता और बैज लगाकर समस्त अतिथियों को सम्मानित किया गया । स्कूल के छात्र नवम अग्रवाल द्वारा सोलो सॉन्ग प्रस्तुत किया गया जो देशभक्ति पर आधारित था तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के कड़ी में कक्षा दूसरी (ए) और दूसरी (बी) के छात्रों द्वारा देशभक्ति पर आधारित नृत्य का मंचन किया गया । स्वतंत्रता दिवस के महत्त्व पर आधारित अंग्रेजी भाषण आयुष्मान कटकवार द्वारा प्रस्तुत किया गया तो वहीं हिंदी भाषा पर आधारित देशभक्ति भाषण आयुष अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।प्राचार्य डॉ. हरेंद्र पाल सिंह चौहान ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए हमें सतत प्रयास करते रहना चाहिए । तत्पश्चात, मुख्य अतिथि श्री तुलेश जयसवाल जी ने कहा कि हम सभी को ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहिए जिसमें अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को भी समुचित सुविधा मिले और भयमुक्त वातावरण का निर्माण हो । शिक्षक अशोक कुमार खूंटे व शिक्षिका मेघा दीप के द्वारा हिंदी व अंग्रेजी भाषा में मंच का संचालन किया गया, स्कूल के ही छात्रा प्रत्याशा मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस तरह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ