17 नवंबर को पीएम स्व निधि योजना के संभाग स्तरीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजन होगा बिलासपुर में. उत्कृष्ट नगरीय निकायों को किया जाएगा सम्मानित।शक्ति नगर पालिका में भी पीएम सम्मन निधि योजना के लिए समिति का हुआ गठन।उप अभियंता देवेंद्र कैवर्त को दी गई नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी




17 नवंबर को पीएम स्व निधि योजना के संभाग स्तरीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजन होगा बिलासपुर में. उत्कृष्ट नगरीय निकायों को किया जाएगा सम्मानित।शक्ति नगर पालिका में भी पीएम सम्मन निधि योजना के लिए समिति का हुआ गठन।उप अभियंता देवेंद्र कैवर्त को दी गई नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पीएम स्व निधि योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नगरीय निकायों में यह योजना संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत जहां आम जनता को इस योजना का लाभ दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। तो वहीं शक्ति नगर पालिका क्षेत्र में भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा पीएम स्व निधि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को समय-समय पर इसकी जानकारी दी जा रही है तथा इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद शक्ति ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं भारसाधक मंत्री छ.ग. शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की अध्यक्षता में दिनांक 17.11.2026 को प्रातः 10.00 बजे से पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत “उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम उपलब्धियों का जश्न” थीम पर संभाग स्तरीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, शनिचरी बाजार बिलासपुर, में आयेजित है। जिसमें पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंको/निकाय स्तरीय बैंको, हितग्राहियों एवं नगरीय निकायों को सम्मानित किया जाना है। जिस हेतु नगर पालिका परिषद शक्ति के अंतर्गत निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाती है।श्री देवेन्द्र कैवर्त उप अभियंता नोडल अधिकारी।श्री रुपल राठौर।श्रीमती उर्मिला जायसवाल।सुश्री जॉली खलखो।अंकुश पाटकर।चन्द्र भुषण जायसवाल होंगे एवं पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत “उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम उपलब्धियों का जश्न” थीम पर संभाग स्तरीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजन हेतु यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
कैसे मिल सकता है आपको पीएम स्व निधि योजना का लाभ
पीएम स्वनिधि प्रधान मंत्री स्ट्रीट वेंडर की आत्मनिर्भर निधि आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 1 जून 2020 को शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की सूक्ष्म-ऋण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 महामारी से प्रभावित रेहड़ी, पटरी और छोटे दुकानदारों को बिना किसी गारंटी (संपार्श्विक-मुक्त) के आसान कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराना है। इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता अनुसार चयनित हितकारी को पहला ऋण: 10,000 से 15,000 रुपये तक (1 वर्ष की अवधि के लिए) एवं दूसरा ऋण: समय पर पहला ऋण चुकाने पर 20,000 से 25,000 रुपये तक।एवं तीसरा ऋण: दूसरा ऋण समय पर चुकाने पर 50,000 रुपये तक प्रदान किया जाता है तथा इस योजना के अंतर्गत ऋण लेने वालों को समय पर या जल्दी ऋण चुकाने पर 7% वार्षिक ब्याज सब्सिडी सीधे बैंक खाते में दी जाती है।तथा डिजिटल लेनदेन प्रोत्साहन: UPI (BHIM, Paytm, Google Pay आदि) से डिजिटल लेनदेन करने पर हर महीने 50 से 100 रुपये तक का कैशबैक मिलता है।सरकार द्वारा इस योजना का विस्तार 31 मार्च 2030 तक कर दिया गया है
शहरी क्षेत्र में किस-किस को मिलेगा योजना का लाभ
पीएम स्व निधि योजना का लाभ लेने के लिए शहरी क्षेत्र में शहरी स्थानीय निकायों (ULB) द्वारा जारी वेंडिंग प्रमाण पत्र या पहचान पत्र रखने वाले स्ट्रीट वेंडर।सर्वे में पहचाने गए वेंडर जिनके पास आईडी नहीं है, या शहरी/पेरी-अर्बन क्षेत्रों के विक्रेता। इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं





