सब्जी मंडी में लगी भीषण आग से 14- 15 दुकाने जल उठीं धुं धुकर. शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात्रि हुई आगजनी की बड़ी घटना. आलू प्याज दुकानदारों को हुआ जबरदस्त नुकसान

सब्जी मंडी में लगी भीषण आग से 14- 15 दुकाने जल उठीं धुं धुकर. शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात्रि हुई आगजनी की बड़ी घटना. आलू प्याज दुकानदारों को हुआ जबरदस्त नुकसान kshititech

सब्जी मंडी में लगी भीषण आग से 14- 15 दुकाने जल उठीं धुं धुकर. शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात्रि हुई आगजनी की बड़ी घटना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के प्रसिद्ध शनिचरी बाजार स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। इस हादसे में लगभग 14 से 15 दुकानें आग की चपेट में आ गईं, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि जलने वाली अधिकांश दुकानें आलू और प्याज की थीं। घटना के बाद से स्थानीय दुकानदारों में भारी आक्रोश है।यह एक बेहद गंभीर और दुखद घटना है। बिलासपुर के शनिचरी बाजार जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की आगजनी से दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ है, खासकर तब जब वे अपनी रोजी-रोटी के लिए पूरी तरह इन दुकानों पर निर्भर हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच जब दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर रहे थे, तब दुकानों के लोहे के शटर में करंट दौड़ रहा था। इसकी तत्काल शिकायत पास के ही विद्युत विभाग कार्यालय में की गई। शिकायत मिलने पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे भी,और बाजार की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी।

रात 2 बजे धू-धू कर जल उठीं दुकाने

विद्युत कर्मचारियों के जाने के बाद, रात लगभग 2:00 बजे अचानक उन्हीं दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक दर्जन से अधिक दुकानें धू-धू कर जलने लगीं

दमकल और पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। समय रहते किए गए प्रयासों के कारण आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जांच का विषय

बहरहाल, पीड़ितों और स्थानीय दुकानदारों के आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और कारण था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading