विराट द्विवेदी ने करी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात. भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के महामंत्री हैं विराट. विराट ने सीएम साहब को बताया कि आज प्रदेश का युवा सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार की ओर है अग्रसर




विराट द्विवेदी ने करी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात. भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के महामंत्री हैं विराट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के ऊर्जावान महामंत्री विराट द्विवेदी बाराद्वार ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय से उनके मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान शक्ति जिले की ओर से उनका गुलदस्ता भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया तथा विराट द्विवेदी ने मुख्यमंत्री जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश में उनके कुशल नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश के युवाओं के लिए विभिन्न कौशल उन्नयन कार्यक्रमों तथा योजनाओं के लिए युवाओं की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि प्रदेश में आज युवा वर्ग राज्य की सुशासन वाली सरकार के कार्यों से काफी उत्साहित है एवं प्रदेश के युवा केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी जी की सरकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की आपकी सरकार के कार्यक्रमों से अपने भविष्य को उज्ज्वल बना रहे हैं। साथ ही विभिन्न योजनाओं से प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर आज उसका लाभ ले रहे हैं। इस दौरान विराट द्विवेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को बाराद्वार आने का निमंत्रण भी दिया। साथ ही बताया कि पूरे क्षेत्र की जनता आपके स्वागत सत्कार के लिए आतुर है। एवं आप हमें भी समय दें







