जिला मुख्यालय शक्ति में स्कूल बस को शराब पीकर चला रहा था ड्राइवर- यातायात विभाग ने किया ₹20000 का जुर्माना. सैकड़ो बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं ऐसे ड्राइवर. जिले के यातायात प्रभारी शर्मा के नेतृत्व में लगातार बच्चों की सुरक्षा के लिए किये जा रहे प्रयास

जिला मुख्यालय शक्ति में स्कूल बस को शराब पीकर चला रहा था ड्राइवर- यातायात विभाग ने किया ₹20000 का जुर्माना. सैकड़ो बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं ऐसे ड्राइवर. जिले के यातायात प्रभारी शर्मा के नेतृत्व में लगातार बच्चों की सुरक्षा के लिए किये जा रहे प्रयास kshititech
शराब पीकर स्कूल बस चलाने वाला ड्राइवर

जिला मुख्यालय शक्ति में स्कूल बस को शराब पीकर चला रहा था ड्राइवर- यातायात विभाग ने किया ₹20000 का जुर्माना. सैकड़ो बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं ऐसे ड्राइवर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शराब पीकर स्कूली वाहन चलाने वाले चालक पर 20,000 रुपये का जुर्माना।पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।वाहन जांच के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की जा रही है तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 28/09/2026 को यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. लक्ष्मण महानदीया, संदीप, दिलेश्वर, नरेश द्वारा फगुरम मुख्य मार्ग पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया चेकिंग के दौरान स्कूल वाहन क्रमांक CG 13 AV, 8871 को रोककर चालक महेश यादव पिता विजय यादव उम्र 33 साल साकिन वार्ड नंबर 18 ठाकुर दिहा मोहल्ला खरसिया थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छ.ग.) की जांच की गई। जांच के दौरान चालक शराब सेवन कर एवं बिना परमिट के वाहन चलाते पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185, 66/192 (1), के तहत दोषी पाते हुए 20,000 रुपये (बीस हजार रुपये ) के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
सक्ती पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading