एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते पदक. विद्यालय के डायरेक्टर नीरज जिंदल ने कहा बच्चों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गौरवशाली




एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते पदक. विद्यालय के डायरेक्टर नीरज जिंदल ने कहा बच्चों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गौरवशाली
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार के विद्यार्थियों ने रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में आयोजित राज्य स्तरीय 22वीं जूनियर एवं सीनियर तथा 9वीं कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई।राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एशियन वर्ल्ड स्कूल के कुल 10 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 6 कांस्य पदक प्राप्त किए।
विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियाँ
• मेघा चंद्रा – कक्षा 7वीं — स्वर्ण पदक
• साइप्रिया राठौर – कक्षा 9वीं — रजत पदक
• देविका खुंटे – कक्षा 9वीं — कांस्य पदक
• अदिति कुर्रे – कक्षा 7वीं — कांस्य पदक
• आरोही अग्रवाल – कक्षा 7वीं — कांस्य पदक
• नितिशा पटेल – कक्षा 3वीं — कांस्य पदक
• गौतम चंद्र – कक्षा 6वीं — कांस्य पदक
• रियांश पटेल – कक्षा 7वीं — कांस्य पदक
• सिद्धांत राय – कक्षा 5वीं — प्रतियोगिता में सहभागिता
• निलेश तांबोली – कक्षा 6वीं — प्रतियोगिता में सहभागिता
विद्यालय प्रबंधन के मार्गदर्शन में मिली सफलता
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि में एशियन वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन श्री नीरज अग्रवाल जी एवं सेक्रेटरी श्री अभिषेक अग्रवाल जी के निरंतर मार्गदर्शन एवं खेल गतिविधियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर अवसर प्रदान कर रहा है।वहीं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा मिला। विद्यालय नेतृत्व द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों, प्रशिक्षक तथा सहयोगी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। चेयरमैन श्री नीरज अग्रवाल जी, सेक्रेटरी श्री अभिषेक अग्रवाल जी एवं प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा जी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थियों की सफलता में उनके प्रशिक्षक श्री सुरेश कुमार का अथक परिश्रम एवं खेल प्रशिक्षण भी महत्वपूर्ण रहा। प्रतियोगिता के दौरान प्रबंधक सुश्री ईशा साहू ने भी विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की यह उपलब्धि एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा को पहचानने और उच्च स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ खेल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।






