आपका पैसा सही जगह पर निवेश एवं मिलेगा बेहतर रिटर्न-छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध फाइनेंशियल आर्किटेक्ट राहुल अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय स्तर का मंच- बड़े फाइनेंशियल मंचों पर साझा कर रहे वित्तीय जानकारियां. निवेश को लेकर बड़े-बड़े मंचों पर निवेशकों को मोटिवेट कर रहे हैं राहुल अग्रवाल






छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध फाइनेंशियल आर्किटेक्ट राहुल अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय स्तर का मंच- बड़े फाइनेंशियल मंचों पर साझा कर रहे वित्तीय जानकारियां
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध फाइनेंशियल आर्किटेक्ट राहुल अग्रवाल इन दिनों राष्ट्रीय स्तर के बड़े सेमिनारों में वित्तीय संबंधी जानकारियां साझा कर रहे हैं। तथा राहुल अग्रवाल कहते हैं कि हम जीवन में जो मूल रूप से बचत करते हैं वहीं से हम अपने जीवन को सुरक्षित बनाते हैं। तथा हमें अपने टर्नओवर से कभी भी अपने भविष्य को नहीं देखना चाहिए। हमारा भविष्य हमारी बचत से ही है। तथा हम जितनी अधिक बचत करेंगे उतना अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं राहुल अग्रवाल कहते हैं कि आज के समय में मनुष्य को बचत करना बहुत जरूरी है। तथा हम अपनी जमा पूंजी को सही जगह पर निवेश करें तथा सही जगह पर किया गया निवेश ही हमें लंबे समय तक फायदा देता है।तथा आज किसी भी प्रकार के गलत निर्णय का हमें जहां आने वाले समय में आर्थिक नुकसान हो सकता है। तो वहीं बड़ा सोच समझकर एवं वित्तीय जानकारो से चर्चा कर ही किसी भी निवेश में हमें करना चाहिए। राहुल अग्रवाल कहते हैं कि आज निवेश के लिए अनेकों ऐसे क्षेत्र हैं। जहां हमें बेहतर रिटर्न मिल सकता है। किंतु आवश्यकता है आपकी समझदारी की। कि आप कितनी समझदारी से सही निर्णय लेते हैं। राहुल कहते हैं कि आज जब हम अपने मकान को बनाते हैं तो आर्किटेक्ट द्वारा दी गई जानकारी से कम जगह पर हमारा सुंदर मकान का निर्माण होता है। ठीक उसी तरह से यह निवेश का क्षेत्र होता है हम कम पैसे निवेश कर अधिक रिटर्न ले सकते हैं।बशर्ते सही निर्णय एवं सही समय का चयन करें
देश के प्रसिद्ध फाइनेंशियल आर्किटेक्ट की लिस्ट में है राहुल अग्रवाल
राहुल अग्रवाल वर्तमान समय में देश के प्रसिद्ध फाइनेंशियल आर्किटेक्ट की सूची में अपना प्रमुख स्थान बनाए हुए हैं. तथा राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के बड़े सेमिनारों में जहां वे अपना स्पीच देकर लोगों को इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में मजबूत बना रहे हैं. तो वहीं राहुल अग्रवाल से लोग फोन के माध्यम से एवं प्रत्यक्ष रूप से मिलकर निवेश के संबंध में अच्छी जानकारियां ले रहे हैं
प्रतिमाह इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर मार्ग दिखाते हैं राहुल
फाइनेंशियल आर्किटेक्ट राहुल अग्रवाल प्रति महीने लोगों को सार्वजनिक रूप से निवेश के लिए एक बेहतर रास्ता दिखाते हैं. तथा वे इन्वेस्टमेंट के जितने क्षेत्र हैं सारे क्षेत्र की जानकारियां साझा करते हैं।तो वही राहुल का यह भी कहना है कि आम जनता जो अपनी पूंजी को निवेश करना चाहती है।वे उनसे एक बार जुड़े एवं उनके विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यमों से जुड़कर उनके द्वारा दी गई जानकारियो को गंभीरता के साथ मंथन करें एवं आगे बढ़े तो निश्चित रूप से उन्हें आर्थिक रूप से काफी इसका लाभ मिलेगा
बीमा के क्षेत्र के भी सबसे पुराने एडवाइजर है राहुल अग्रवाल
राहुल अग्रवाल बीमा के क्षेत्र के भी सबसे पुराने एडवाइजर हैं. तथा राहुल अग्रवाल के नेतृत्व में लगातार प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर बीमा क्षेत्र से जुड़े अभिकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की बीमा संबंधी जानकारी का मोटिवेशन के रूप में कार्यक्रम आयोजित हो चुका है









