कराटे के मास्टर-बिलासपुर में संपन्न 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन. विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को दी शुभकामनाएं

जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति के विद्यार्थी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिलासपुर में संपन्न 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन. विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को दी शुभकामनाएं शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर शक्ति -बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में आयोजित 21वीं …





बिलासपुर में संपन्न 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन. विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को दी शुभकामनाएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में आयोजित 21वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिंदल वर्ल्ड स्कूल, सक्ती के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं सक्ती जिले का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कुल 570 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें सक्ती जिले से 15 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं वर्गों में हिस्सा लिया। इनमें से 11 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए।प्रतियोगिता में ऋषभ गोंड ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं प्रियम भारद्वाज, गुडांश चौधरी, अनंत सिदार, अयान जांगड़े, अयांश साहू, आकांक्षा भारद्वाज एवं मान्यता साहू ने रजत पदक प्राप्त किए। जनीत कुक्रेजा, मधुरिमा गेवल एवं सुहानी खेतान ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन, साहस एवं आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले ऋषभ गोंड का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की आगामी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऋषभ गोंड इंदौर, मध्य प्रदेश जाएंगे। उनकी इस उपलब्धि से जिंदल वर्ल्ड स्कूल, सक्ती एवं पूरे सक्ती जिले में हर्ष का वातावरण है।इस शानदार सफलता में प्राचार्य श्री वेंकट, निदेशक श्री ऋषभ अग्रवाल एवं खेल शिक्षक श्री दुर्गेश का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा ऋषभ गोंड को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।







