गुरु पूर्णिमा पर हुई गुरुजनों की आराधना- पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष चंदेल भी सपत्नीक पहुंचे ,पराशक्ति ज्योतिष पीठम में, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन,रीना गेवाडीन एवं श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी लिया महामंडलेश्वर का आशीर्वाद, पंडित भोलाशंकर तिवारी के निवास पर भी शिष्यों की रही भीड़, गुरुजनों को शिष्यों ने भेंट किए वृक्ष

महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती महाराज का दुपट्टा पहना कर सम्मान करते  विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद लेते पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडिम एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रीना गेवाड़ीन
21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मौके पर पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार में उपस्थित महामंडलेश्वर जी के शिष्यगण

गुरु पूर्णिमा पर हुई गुरुजनों की आराधना- पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष चंदेल भी सपत्नीक पहुंचे ,पराशक्ति ज्योतिष पीठम में, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन एवं श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी लिया महामंडलेश्वर का आशीर्वाद, पंडित भोलाशंकर तिवारी के निवास पर भी शिष्यों की रही भीड़, गुरुजनों को शिष्यों ने भेंट किए वृक्ष

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति शहर में 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर शहर के पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार के महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी भरत महाराज के निवास पर सुबह से ही उनके शिष्यों का गुरु पूजन के लिए तांता लगा रहा, छत्तीसगढ़ सहित उडीसा मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों से उनके शिष्य जहां पहुंचे हुए थे वहीं पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार ने भी इस अवसर पर सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का भी आर्यन किया, सुबह से ही महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी भरत महाराज ने आगंतुक शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान किया, तो वहीं मां जगदंबे की आशीर्वाद एवं कृपा से गुरु पूजन एवं गुरु दीक्षा का भी कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रमिला प्रमिला चंदेल भी गुरुदेव के दर्शन के लिए पहुंचे तथा उन्होंने महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी महाराज को दुपट्टा पहनाकर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उनका अभिनंदन भी किया महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद लेने नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाडीन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल भी पहुंचे, हुए थे इस दौरान भाजपा के शक्ति नगर मंडल महामंत्री अमन डालमिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित अग्रवाल,अंजनी जिंदल, राहुल अग्रवाल भी मौजूद रहे, तो वहीं पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार में महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी भरत महाराज से मिलने के लिए शक्ति, जांजगीर-चाम्पा,रायगढ़, कोरबा,रायपुर, बिलासपुर जिले से भी उनके शिष्य आए हुए थे तथा पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार के पंडित उमाशंकर दुबे, पंडित वसंत दुबे जी महाराज एवं सदस्यों ने आगंतुक सभी भक्तों का स्वागत किया तथा दोपहर से प्रारंभ हुआ भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम चलता रहा वहीं इस अवसर पर महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है, एवं गुरु पूजन के माध्यम से शिष्यों की खुशहाली एवं सुख, शांति, समृद्धि की जहां कामना गुरु करता है,तो वहीं गुरु का सदैव यही आशीर्वाद रहते हैं कि उनके शिष्य सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़े एवं उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी तकलीफ ना हो

शक्ति के सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य पंडित भोलाशंकर तिवारी के निवास पर भी हुआ गुरु पूर्णिमा गुरु पूजन का कार्यक्रम, किसी शिष्य ने दी दक्षिणा, तो किसी ने गुरु दक्षिणा में दिया वृक्ष

सकती- शक्ति शहर एवं अंचल के सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सेवानिवृत प्रधान पाठक पंडित भोलाशंकर तिवारी के निवास पर भी 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर गुरु पूजन एवं विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए, सुबह से ही जहां पंडित भोलाशंकर तिवारी के शिष्य उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे हुए थे तो वहीं गुरुदेव ने भी आगंतुक सभी शिष्यों का तिलक लगाकर एवं हाथों में रोली बांधकर उनका आशीर्वाद प्रदान किया तथा उन्हें प्रसाद भी दिया इस अवसर पर पंडित भोलाशंकर तिवारी के निवास पर दोपहर भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सैकड़ो की संख्या में शिष्यों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया, वही इस अवसर पर शिष्यों ने जहां अपने गुरु को दक्षिणा दी तो वहीं शहर के प्रतिष्ठित ममता मेडिकल परिवार के मनोज जिंदल ने परम पूज्य गुरुदेव को एक वृक्ष भेंटकर उनका अभिनंदन किया तथा मनोज जिंदल का कहना था कि आज गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर वे इस वृक्ष के माध्यम से पूरे क्षेत्र की हरियाली की कामना करते हैं

भाजपा नेता नारायण चंदेल को आशीर्वाद प्रदान करते महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती महाराज
सपत्नीक नारायण चंदेल ने लिया भरत महाराज का आशीर्वाद
पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रीना गेवाड़ीन भरत महाराज का आशीर्वाद लेते हुए
गुरु पूर्णिमा के मौके पर पंडित भोलाशंकर तिवारी के निवास प्रायोजित गुरु पूजन कार्यक्रम
गुरु पूर्णिमा के मौके पर पंडित भोलाशंकर तिवारी के निवास प्रायोजित गुरु पूजन कार्यक्रम
21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु जनों के श्री चरणों में नमन

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading