अलर्ट मोड में काम करें अधिकारी- शक्ति जिले में सड़कों की स्थिति को लेकर चिंतित कलेक्टर साहब,TL की मीटिंग में विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा अविलंब सड़कों की मरम्मत एवं करें निर्माण, स्वास्थ्य विभाग को भी दिए निर्देश, बारिश को देखते हुए संक्रामक बीमारियों से बचाव की दिशा में करें पूर्व पहल, आम जनता की समस्याओं को सुलझाने टोपनो साहब जन दर्शन के माध्यम से सुन रहे समस्याएं

8 जुलाई को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर साहब अधिकारियों को निर्देशित करते हुए
शक्ति जिले के कलेक्टर टोपनो साहब आम नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए

शक्ति जिले में सड़कों की स्थिति को लेकर चिंतित कलेक्टर साहब,TL की मीटिंग में विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा अविलंब सड़कों की मरम्मत एवं करें निर्माण, स्वास्थ्य विभाग को भी दिए निर्देश, बारिश को देखते हुए संक्रामक बीमारियों से बचाव की दिशा में करें पूर्व पहल, आम जनता की समस्याओं को सुलझाने टोपनो साहब जन दर्शन के माध्यम से सुन रहे समस्याएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को सभी शहरी एवं ग्रामीण सड़कों के गड्ढे की मरम्मत करने के साथ मुख्य मार्गों, स्कूलों, अस्पतालों और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। उन्होने सभी प्रमुख मार्गों पर गड्ढों की मैपिंग कर मरम्मत कार्य में तेजी के साथ-साथ निर्माण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियो को बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाले मौसमीं बिमारियों को ध्यान में रखते हुए अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में डायरिया आदि की समस्या पाये जाने पर उसके ईलाज के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गयें। कलेक्टर ने फॉरेस्ट और उद्यान विभाग के अधिकारियों से पौधरोपण की तैयारियों की जानकारी ली तथा पौधरोपण कार्य में तेजी लाने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले के विभिन्न चिन्हान्कित स्थलो पर आयोजित हो रहे धरती आबा जनभागीदारी अभियान शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदन आदि की जानकारी ली तथा हितग्राहियो को शासन के निर्देशानुसार योजनाओ से लाभन्वित कराने के निर्देश दिए।उन्होंने बैठक में राजस्व अधिकारियों से तहसीलवार विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा राजस्व कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), हर घर जल प्रमाणीकरण की स्थिति, भू अर्जन के प्रकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, ई-केवायसी, लैंड सीडिंग आदि के साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम,एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 14 आवेदन हुए प्राप्त

सक्ती-जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे,जनदर्शन में आज तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम सिरली निवासी श्रीमती उषा बाई जुलाहा द्वारा शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पलाड़ी खुर्द निवासी श्री रामदुलारे पटेल द्वारा डीएपी यूरिया खाद दिलवाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सलिहाभाठा निवासी श्रीमती दुर्गा बाई चौहान द्वारा सुशासन तिहार में मनरेगा पशु शेड मांग किया गया था जिसे स्वीकृति करने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम कटौवाहीह निवासी श्री अभेराम साहू द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में गांव के नाम को सुधारने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम दतौद निवासी श्री रामस्वरूप द्वारा बिक्री पत्र दस्तावेज दिलवाने के संबंध में, सहित विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading