गौ माता की सेवा के लिए अग्रणी महिलाएं- श्री वृंदावन गौशाला पहुंचे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सक्ती शाखा के सदस्य, फलों की लगाई सवामणि, गौशाला में गौ सेवा के लिए भी दी सेवा राशि, अध्यक्ष सुमन अग्रवाल ने कहा- गौ सेवा के क्षेत्र में उनकी शाखा सदैव सतत कर रही कार्य

शक्ति की श्री वृंदावन गौशाला में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा के सदस्य
गौ माताओ के लिए सवामणि
शक्ति की श्री वृंदावन गौशाला में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा के सदस्य

श्री वृंदावन गौशाला पहुंचे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सदस्य, फलों की लगाई सवामणि, गौशाला में गौ सेवा के लिए भी दी सेवा राशि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया बघेल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर में रचनात्मक, सेवा कार्यों एवं धर्म की रक्षा के लिए सदैव अग्रणी रहने वाली अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा के सदस्यों ने 27 अप्रैल को शहर के नंदेलीभाटा में स्थित श्री वृंदावन गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा की,इस दौरान सदस्यों ने गौ सेवा के अंतर्गत फल,सब्जी एवं गुड़ की दो अलग-अलग सवामणी लगाते हुए वृंदावन गौशाला में असहाय एवं निशक्त गौ माता को दवा एवं चारा खिलाया, तो वहीं श्री वृंदावन गौशाला में गौ सेवा के कार्य में लगे सेवकों को भी गौ माताओ की सेवा के लिए ₹2600/-रुपये की सेवा राशि भी प्रदान की, तथा इस अवसर पर महिला सदस्यों ने कहा कि गौ सेवा का कार्य सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है, एवं आज गौ माताओ को फल, फूल तथा गुड़ की सवामणी लगाकर उन्होंने एक प्रयास किया है, तथा उनकी शाखा सतत गौ सेवा के क्षेत्र में आगे भी काम करती रहेगी,इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल, सचिव श्रीमती सीमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता केडिया, श्रीमती उषा अग्रवाल, श्रीमती आशा अग्रवाल, श्रीमती संगीता खेतान,श्रीमती राखी अग्रवाल, श्रीमती रिंकू अग्रवाल, श्रीमती रितु अग्रवाल, श्रीमती सारिका अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, श्रीमती मीना अग्रवाल एवं श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading