महिला आयोग सदस्य सरल कोसरिया का दौरा कार्यक्रम 27 से 29 नवंबर तक, महिला आयोग संबंधी प्रकरणों पर करेंगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्यों की टीम

महिला आयोग सदस्य सरल कोसरिया का दौरा कार्यक्रम 27 से 29 नवंबर तक, महिला आयोग संबंधी प्रकरणों पर करेंगी सुनवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवनियुक्त सदस्य सरला कोसरिया 27 से 29 नवंबर तक छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेगी, इस दौरान श्रीमती सरला कोसरिया रायगढ़ जिला, जांजगीर चांपा जिला एवं कोरबा जिले में महिला आयोग से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करेंगी तो वही 27 नवंबर दिन-बुधवार को सुबह 8:00 बजे सरायपाली से रायगढ़ जिले के लिए प्रस्थान कर सुबह 10:00 बजे रायगढ़ के सर्किट हाउस में पहुंचगी,दोपहर लंच सर्किट हाउस में करेंगी एवं दोपहर 12:00 से रायगढ़ के सर्किट हाउस के सृजन सभा कक्ष कलेक्टर परिसर में रायगढ़ जिले से संबंधित समस्त प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी, शाम 5:00 बजे रायगढ़ जिले की सुनवाई के पश्चात सर्किट हाउस रायगढ़ में स्वल्पाहार एवं आम जनों से मुलाकात कर शाम 6:00 बजे सरायपाली जिला- महासमुंद के लिए प्रस्थान जारेंगी एवं रात्रि 8:00 बजे सरायपाली आगमन होगा, 28 नवंबर दिन- गुरुवार को सुबह 8:00 बजे सरायपाली से जिला- जांजगीर चाम्पा के लिए प्रस्थान कर सुबह 10:45 बजे जांजगीर चाम्पा के सर्किट हाउस में दोपहर का लंच लेकर जांजगीर चांपा कलेक्टर सभा कक्ष में जांजगीर चांपा जिला से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई जारेंगी एवं शाम 5:00 बजे सुनवाई पश्चात चाम्पा के सर्किट हाउस में स्वल्पाहार एवं आम जनों से मुलाकात करेंगी तथा शाम 5:30 बजे सर्किट हाउस जांजगीर चांपा से सरायपाली जिला- महासमुंद के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8:15 बजे सरायपाली पहुंचेंगी

वहीं 29 नवंबर दिन- शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे सरायपाली जिला से जिला- कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगी एवं प्रातः 10:40 बजे छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल सर्किट हाउस कोरबा में आगमन के साथ ही दोपहर का लंच लेंगी एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के सर्किट हाउस से कोरबा के जिला पंचायत सभा कक्ष में पहुंचकर कोरबा जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी एवं शाम 5:00 बजे सुनवाई पश्चात सर्किट हाउस से कोरबा आएंगी एवं वहां स्वल्पाहार एवं आम जनों से मुलाकात कर रात्रि 8:00 बजे कोरबा जिले से सरायपाली जिला^महासमुंद के लिए प्रस्थान कर रात्रि 10:50 बजे सरायपाली पहुंचेंगी

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नए सदस्य
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सरल कोसरिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading