राष्ट्रभक्ति का जुनून लेकर कलेक्टर एसपी साहब सड़कों पर निकले तिरंगा हाथों में लिए-स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का हुआ आयोजन।अपर कलेक्टर के एस पैंकरा बने मुख्य अतिथि। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय में कलेक्टर एसपी साहब के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा






स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का हुआ आयोजन।अपर कलेक्टर श्री के एस पैंकरा बने मुख्य अतिथि। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय में कलेक्टर एसपी साहब के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारी के लिए आज अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने अपर कलेक्टर श्री के एस पैंकरा ने ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आदि का रिहर्सल किया गया।उल्लेखनीय है कि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि होंगी तथा ध्वजारोहण करेंगी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुवे व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यस्थित रखने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर एसपी की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा.देशभक्ति के रंग में रंगे जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं जिलेवासी
शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सक्ती शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मे कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर सहित जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो-कर्मचारियों, शिक्षको, स्कूली छात्र-छात्राओं और जिलेवासीयो में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला। भव्य तिरंगा यात्रा अंतर्गत अटल परिसर सक्ती से भारत माता चौक सक्ती तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आमनागरिकों और जिलेवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकालते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान हर ओर राष्ट्रीय ध्वज की शान और सम्मान का गौरव दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा थामे कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो-कर्मचारियों, शिक्षको, स्कूली छात्र-छात्राओं और जिलेवासी गर्व के साथ कदमताल करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का भाव व्यक्त कर रहे थे।कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने, अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य श्री आयुष शर्मा, श्री टिकेश्वर गबेल, श्री अभिषेक शर्मा, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा, सयुंक्त कलेक्टर श्री अरुण सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, स्कूली छात्र-छात्राएं आम नागरिक और जिलेवासी उपस्थित रहे।












