भटका मानसून,- बारिश के लिए अभी और करना होगा इंतजार. राजधानी में भारी गर्मी से लोग परेशान




भटका मानसून,- बारिश के लिए अभी और करना होगा इंतजार. राजधानी में भारी गर्मी से लोग परेशान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच रविवार को राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। जहां तेज धूप में पसीना नहीं थमा तो वहीं 41.6 डिग्री तापमान पर दिल्लीवासियों ने 45.1 डिग्री सेल्सियस की गर्मी महसूस की।मालूम हो कि रविवार को हीट इंडेक्स 45.1 डिग्री तक दर्ज हुआ। अभी दो तीन दिल ऐसी ही गर्मी बनी रहेगी।रविवार को सुबह ही धूप निकल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ साथ और भी तीखी होती गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 65 से 31 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रिज क्षेत्र का रहा।
पालम और आयानगर में क्रमश: 2.6 एवं 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। देर शाम भी कहीं कहीं धूल भरी आंधी चली तो कहीं बूंदाबांदी देखने को मिली।मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन ऐसी ही गर्मी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री जबकि न्यूनतम 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। बीच बीच में लू भी चल सकती है। सोमवार का पूर्वानुमान है कि आसमान साफ रहेगा। तीखी धूप निकली रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 41 से 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। 11 और 12 जून को हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी फिर से कमी दर्ज की जाएगी






