विकास के लिए हम सब एक हैं-संयोगिता सिंह ने करी नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात. चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों नगर पंचायतो के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष रहे मौजूद.जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संयोगिता ने करी अरुण जी से चर्चा.अब तेजी से होगा निकायों का विकास




विकास के लिए हम सब एक हैं-संयोगिता सिंह ने करी नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात. चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों नगर पंचायत के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष रहे मौजूद.जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संयोगिता ने करी अरुण जी से चर्चा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की है। इस दौरान चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों नगर पंचायत- नगर पंचायत अड़भार।नगर पंचायत डभरा एवं नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे तो वहीं श्रीमती संयोगिता सिंह के साथ प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार गबेल भी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री जी से मुलाकात के दौरान संयोगिता सिंह ने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की ओर से उनका गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें क्षेत्र में आने का निमंत्रण भी दिया एवं संयोगिता सिंह ने इस दौरान तीनों नगर पंचायतो के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही श्रीमती संयोगिता सिंह ने मुलाकात के बाद बताया कि उपमुख्यमंत्री जी से चंद्रपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास। आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है। तथा चंद्रपुर के विकास और जनहित के लिए निरंतर हमारा प्रयास जारी रहेगा। तथा इस मुलाकात के दौरान नगर पंचायत अड़भाड़ के अध्यक्ष कृष्ण रात्रे। नगर पंचायत डभरा के अध्यक्ष दीपक साहू एवं नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन मौजूद रहे







