देश के 20 राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी- भारी आंधी के साथ होगी तेज बारिश. 30 से 70 की स्पीड में चलेंगी हवाएं

देश के 20 राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी- भारी आंधी के साथ होगी तेज बारिश. 30 से 70 की स्पीड में चलेंगी हवाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मार्च के मध्य में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे देश में मौसम बदला हुआ है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अब देश के 19 राज्यों में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई राज्यों में 30 से 70 की स्पीड में हवा चल सकती है।आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में भी तापमान के बढ़ने की उम्मीद है। जबकि मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि मध्य और दक्षिण भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading