लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति के छात्र जयप्रकाश देवांगन का गवर्नमेंट चंदूलाल चंद्राकार मेडिकल कॉलेज में हुआ एडमिशन. विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति के छात्र जयप्रकाश देवांगन का गवर्नमेंट चंदूलाल चंद्राकार मेडिकल कॉलेज में हुआ एडमिशन. विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई kshititech
जयप्रकाश देवांगन शक्ति

लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति के छात्र जयप्रकाश देवांगन का गवर्नमेंट चंदूलाल चंद्राकार मेडिकल कॉलेज में हुआ एडमिशन. विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति- लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल, शक्ति के प्रतिभावान छात्र जयप्रकाश देवांगन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET-UG में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 522 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता के आधार पर उन्हें चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, दुर्ग में प्रवेश प्राप्त हुआ है।जयप्रकाश देवांगन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार, उनके गृह ग्राम एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता ने अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।जयप्रकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सदस्यों के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत, निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।जयप्रकाश की सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, मित्रों एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि जयप्रकाश भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज एवं देश की सेवा करेंगे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading