सोशल मीडिया पर चल रहा अभियान-सहारा इंडिया खातेदार एक पत्र लिखें मोदी सरकार के सहकारिता मंत्री को। सहारा जमा कर्ताओं का भुगतान पोर्टल की बजाय सहारा के स्थानीय काउंटरों से करने की बनाए व्यवस्था। भुगतान में हो रही देरी के चलते नई व्यवस्था बनाने की मांग -सूत्र

सोशल मीडिया पर चल रहा अभियान-सहारा इंडिया खातेदार एक पत्र लिखें मोदी सरकार के सहकारिता मंत्री को। सहारा जमा कर्ताओं का भुगतान पोर्टल की बजाय सहारा के स्थानीय काउंटरों से करने की बनाए व्यवस्था। भुगतान में हो रही देरी के चलते नई व्यवस्था बनाने की मांग -सूत्र kshititech

सोशल मीडिया पर चल रहा अभियान-सहारा इंडिया खातेदार एक पत्र लिखें मोदी सरकार के सहकारिता मंत्री को। सहारा जमा कर्ताओं का भुगतान पोर्टल की बजाय सहारा के स्थानीय काउंटरों से करने की बनाए व्यवस्था। भुगतान में हो रही देरी के चलते नई व्यवस्था बनाने की मांग -सूत्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सहारा इंडिया जमाकर्ताओं के जमा पैसों को अविलंब वापस दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक अभियान प्रारंभ हुआ है।जिसमें सहारा इंडिया परिवार के जमाकर्ताओं की आवाज उचित माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए
पत्राचार अभियान को तेज करने का निवेदन किया जा रहा है

सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि सहारा के जमाकर्ता सहकारिता मंत्री तक पत्र कैसे भेजें?

सोशल मीडिया में चल रहे अभियान में जमा कर्ताओं को पत्र का मजनून भी बताया जा रहा है।तस्वीर में दिए गए निर्धारित पत्र/स्क्रिष्ट के अनुसार अपना पत्र तैयार करें।पत्र में अपना नाम, मोबाइल नंबर और पूरा पता स्पष्ट रूप से लिखें।पत्र को उचित लिफाफे में रखें और लिफाफे पर संबंधित कार्यालय का पता साफ-साफ लिखें।4 India Post Speed Post से पत्र भेजें। Speed Post की रसीद एवं ट्रैकिंग नंबर सुरक्षित रखें।
संभव हो तो भेजे गए पत्र की फोटो/रसीद भी सुरक्षित रखें।
एकता बनाए रखें, अभियान को मजबूत करें।CRCS को भेजने का पता
Office of Central Registrar of Cooperative Societies (CRCS) Ministry of Cooperation, Government of India #900, 9th Floor, Tower E, World Trade Centre, Nauroji Nagar, New Delhi-110029

प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने का पता

Prime Minister’s Office (PMO) Seva Teerth, New Delhi-110011

सोशल मीडिया के माध्यम से सहारा के जमाकर्ताओं को कहा जा रहा है कि आपका एक पत्र- एक आवाज़- हजारों पत्र- एक मजबूत आवाज़ शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात संबंधित कार्यालयों तक पहुंचाएँ.एकता बनाए रखें, पत्राचार अभियान को मजबूत करें

सोशल मीडिया में चल रहा सहारा के एक कार्यकर्ता के पत्र का नमूना

बेगमा देवी ग्राम: अलसु, डाकघर : डेहर, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी (हि०प्र०)
कोड न० 236011375 मोबाइल न : 9816888569 द्वारा
08 Aug 2026 को लिखा गया पत्र-बेगमा देवी /11375/06/CRCS/2026

माननीय सहकारिता मंत्री महोदय, भारत सरकार, नई दिल्ली

विषय :- सहारा इंडिया परिवार के जमाकर्ताओं को स्थानीय कार्यालय के काउंटर से भुगतान उपलब्ध कराने हेतु निवेदन पत्र

माननीय महोदय,

01- आपको निवेदन के साथ अवगत करवाना है कि हम सहारा इंडिया परिवार के जमाकर्ता है और हमारी जमा पूंजी हमारे परिवार की आजीविका, बचचो की शिक्षा, चिकित्सा एवं बुढापे / वृदावस्था का सहारा है। बर्तमान में पोर्टल से आधारित भुगतान प्रक्रिया के कारण विशेषकर ग्रामीण एवं बुजुर्ग जमाकर्ताओ को गंभीर तकनीकी एवं व्यावहारिक कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है।
02- अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि जिन जमाकर्ताओ के दस्तावेज पूर्ण एवं वेध है, उनके भुगतान की प्रक्रिया सहारा इंडिया परिवार के स्थानीय कार्यालय के काउंटर से ही उपलब्ध कराई जाए जिससे भुगतान प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुगम होगी तथा जमाकर्ताओ को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी क्योकि जमाकर्ताओ के लिए उनकी राशि केवल धन नहीं बल्कि विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। अतः मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए स्थानीय कार्यालयों से भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने की कृपा करे।
03- हमें पूर्ण विश्वास है कि इस निर्णय से लाखो परिवारों को राहत मिलेगी और व्यवस्था पर उनका भरोसा और अधिक मजबूत होगा।जमाधन हमारा भुगतान हमारा अधिकार सहारा इंडिया कार्यालय के काउंटर से ही सरल एवं पारदर्शी आधार।”
04- अत: कृपया इस प्रार्थना पत्र पर शीघ्र विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करे।
05- हम सभी कार्यकर्ता एवं परिवारजन आपके सकारात्मक निर्णय की आशा में हैं।
धन्यवाद सहित ।भवदीय, Begma Devi(बेगमा देवी)
कोड न: 236011375

केंद्र सरकार द्वारा सहारा पोर्टल से प्रारंभ की गई है भुगतान की व्यवस्था

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विगत वर्षों में सहारा जमा कर्ताओं के लंबित भुगतान की व्यवस्था पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। किंतु पोर्टल में प्रारंभ में 10000 तक का एवं वर्तमान में ₹50000 तक का भुगतान किया जा रहा है। किंतु प्रक्रिया कठिन है।एवं ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कई कई महीनो में यह भुगतान प्राप्त हो रहे हैं। तो वहीं सहारा के ऐसे ग्राहक जिन्होंने लाखों- लाखों रुपए जमा किए हैं। उनके भुगतान की तिथि का कोई अता पता नहीं है। जिससे बड़े निवेशक चिंता में हैं। तथा इन्हीं सब बातों को देखते हुए यह एक नया अभियान सोशल मीडिया पर चल रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading