बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान विमान का टायर पंचर. 37 यात्री सहित 4 क्रूर मेंबर थे सवार




बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान विमान का टायर पंचर. 37 यात्री सहित 4 क्रू मेंबर थे सवार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) की लैंडिंग के दौरान शुक्रवार को विमान का बायां टायर अचानक पंचर हो गया। विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर समेत कुल 41 लोग सवार थे। पायलट ने विमान को रनवे पर सुरक्षित रोक लिया। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है। टायर में खराबी के चलते बिलासपुर से आगे जाने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। समय रहते विमान सुरक्षित रुकने से बड़ा हादसा टल गया।







