गेवाडीन का वार्ड वासियों ने किया धन्यवाद-शक्ति के वार्ड क्रमांक- 17 में लाखों की लागत से बनेगी नई नाली, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने किया निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, गेवाडीन ने कहा- शहर विकास के लिए दृण संकल्पित हैं विधायक डॉ.चरणदास महंत

विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन की उपस्थिति में हुआ नाली निर्माण का भूमि पूजन
विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन की उपस्थिति में हुआ नाली निर्माण का भूमि पूजन

शक्ति के वार्ड क्रमांक- 17 में लाखों की लागत से बनेगी नई नाली, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने किया निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, गेवाडीन ने कहा- शहर विकास के लिए दृण संकल्पित हैं विधायक डॉ.चरणदास महंत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर- 17 में बहु प्रतीक्षित नाली बाबूलाल यादव से सोठी बॉर्डर लागत 4.30 लाख रुपए तथा अमीन किराना से महामाया ट्रेडर्स रेलवे केबिन तक लागत 4.63 लाख रुपए नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया, जिसमें विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन, पूर्व पार्षद मनोहर खूंटे, छाया पार्षद ताहिर खान, रामनारायण शिव प्रधान सुरेश खूंटे पूर्व पार्षद मजीद खान भानु बुधराम यादव ठेकेदार संजय अग्रवाल इंजीनियर तारकेश्वर नायक शयन शुक्ला एवम बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने कहा कि वार्ड क्रमांक- 17 में विकास के अनेकों काम हुए हैं,तथा नगर पालिका परिषद शक्ति में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल में जहां विकास के कामों की कोई कमी नहीं थी तो वहीं जन भावनाओं एवं शहर की समस्याओं को देखते हुए नाली, सड़क, बिजली एवं पानी के लिए पहल हुई है तथा स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की भी सक्रियता एवं सजगता से पूरे क्षेत्र में विकास के काम निरंतर हो रहे हैं जो कि आगे भी जारी रहेंगे इस अवसर पर वार्ड वासियों ने भी विधायक प्रतिनिधि सहित नगर पालिका प्रशासन का भी धन्यवाद व्यापित किया,उल्लेखित हो की वार्ड क्रमांक- 17 में विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन की धर्मपत्नी श्रीमती रीना गेवाडीन पार्षद थी, तथा उनके पार्षद कार्यकाल में वार्ड वासियों को छत्तीसगढ़ शासन एवं केंद्र शासन की योजनाओं का तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं का भी समुचित लाभ प्राप्त हुआ तथा वार्ड वासियों को निरंतर शिविर के माध्यम से इसका लाभ दिलाया गया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading