दुःख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है वेदांता पावर. घायलों के लिए उत्कृष्ट चिकित्सा एवं घायलों के ठीक होने तक वेतन रहेगा लगातार जारी. काउंसलिंग सहायता भी दी जाएगी घायलों को

दुःख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है वेदांता पावर. घायलों के लिए उत्कृष्ट चिकित्सा एवं घायलों के ठीक होने तक वेतन रहेगा लगातार जारी. काउंसलिंग सहायता भी दी जाएगी घायलों को kshititech

दुःख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है वेदांता पावर. घायलों के लिए उत्कृष्ट चिकित्सा एवं घायलों के ठीक होने तक वेतन रहेगा लगातार जारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -14 अप्रैल 2026 को शक्ति जिले के सिंघीतराई में वेदांता पावर में हुए हादसे को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से कंपनी ने कहा है कि हमारे सिंघीतराई संयंत्र में कल एक दुर्घटना हुई। जिसमें संयंत्र के प्रचालन और रखरखाव का कार्य देखने वाली ठेका कंपनी, जिनमें एनजीएसएल भी शामिल है, के कर्मी प्रभावित हुए हैं.दुःख की घड़ी में हम प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हम मृतकों के परिवारों को 35 लाख रुपए और रोजगार सहायता प्रदान करेंगे तथा घायलों को 15 लाख रुपए के साथ-साथ पूरी तरह ठीक होने तक वेतन का भुगतान जारी रखेंगे। उन्हें काउंसलिंग सहायता भी दी जाएगी। कंपनी ने बताया है कि हमारा ध्यान घायलों पर केंद्रित है और हम चिकित्सा टीमों तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर घायलों की उत्कृष्ट चिकित्सा सुनिश्चित कर रहे हैं।

हादसे के तुरंत बाद भी वेदांता पावर ने दिया था सहयोग का वायदा

शक्ति -शक्ति जिले के सिंघीतराई में 14 अप्रैल 2026 की दोपहर को प्लांट की यूनिट 1 के बॉयलर में एक घटना हो गई, प्रबंधन ने कहा है कि जिसमें इस घटना में हमारे बिज़नेस पार्टनर NGSL के कर्मचारी शामिल थे।हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रभावित सभी लोगों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सहायता और उपचार मिले। हम घायलों को पूरा सहयोग दे रहे हैं और चिकित्सा टीमों तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम अभी घटना का विवरण जुटाने की प्रक्रिया में हैं, और हमारे पार्टनर तथा संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर एक विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।इस कठिन समय में, हमारी संवेदनाएं और गहरी सहानुभूति प्रभावित लोगों के परिवारों के साथ है।हम आपसे अनुरोध करते हैं कि जब तक हम सत्यापित जानकारी जुटा रहे हैं, तब तक आप हमारा सहयोग करें और हमें थोड़ा समय दें।

प्रातिक्रिया दे