बाराद्वार के प्रतिष्ठित एशियन वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हुए विभिन्न आयोजन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ, विद्यालय के बच्चों की खेलों के प्रति उत्सुकता देखकर उपस्थित लोगों ने भी करी प्रशंसा, खेलों के लिए विद्यालय में है विशेष प्रशिक्षक

बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
बाराद्वार का प्रतिष्ठित एशियन वर्ल्ड स्कूल
बाराद्वार का प्रतिष्ठित एशियन वर्ल्ड स्कूल

बाराद्वार के प्रतिष्ठित एशियनवर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हुए विभिन्न आयोजन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ, विद्यालय के बच्चों की खेलों के प्रति उत्सुकता देखकर उपस्थित लोगों ने भी करी प्रशंसा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-बाराद्वार शहर का प्रतिष्ठित एशियन वर्ल्ड स्कूल जहां शिक्षा के मामले में पूरे जिले में अग्रणी विद्यालय के रूप में अपनी पहचान रखता है, तो वही विद्यालय प्रबंधन द्वारा वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर विद्यार्थियों को निपुण बनाने की दिशा में भी सकारात्मक पहल की जा रही है, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विद्यालय परिवार ने स्कूलों के छात्र-छात्राओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल की, इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत खेल शपथ और प्राचाये श्री तारण साहू के प्रेरक शब्दों के साथ हुई। शपथ में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने खेला में अनुशासन, निष्पक्षता और फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्राचार्य जी ने कहा की खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह हमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना सिखाते है

एशियन वर्ल्ड स्कूल सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता रहेगा।इसके बाद रोमांचक वॉलीबॉल मैच का शुभारंभ हुआ,मैदान में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक था। दर्शकों की तालियों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। खिलाड़ियों ने शानदार टीमवर्क, कौशल और खेल भावना का परिचय दिया।मैच के अंत में विजेता टीमों का सम्मान किया गया,जिसमे नालंदा हाउस प्रथम स्थान,विक्रमशिला हाउस द्वितीय स्थान,तक्षशिला हाउस तृतीय स्थान पर रहे,यह आयोजन विद्यार्थियों को यह संदेश देकर संपन्न हुआ कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता और चरित्र निर्माण का सशक्त साधन हैं।एशियन वर्ल्ड स्कूल निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपने ध्येय “Building Tomorrow’s Future” को साकार करता है, जहाँ विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading