उर्वशी रौतेला की टीम ने AI कंपनी के खिलाफ उठाया कानूनी कदम, मांगा 7000 करोड़ रुपए का हर्जाना!

उर्वशी रौतेला की टीम ने AI कंपनी के खिलाफ उठाया कानूनी कदम, मांगा 7000 करोड़ रुपए का हर्जाना! kshititech

उर्वशी रौतेला की टीम ने AI कंपनी के खिलाफ उठाया कानूनी कदम, मांगा 7000 करोड़ रुपए का हर्जाना!

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी टीम ने एक AI कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का दावा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री की पहचान और तस्वीरों के कथित इस्तेमाल को लेकर टीम ने कंपनी से ₹7,000 करोड़ के हर्जाने की मांग की है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने जहां कंटेंट बनाने और एंटरटेनमेंट की दुनिया को काफी आसान बनाया है, वहीं इसके गलत इस्तेमाल को लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं. खासकर सेलिब्रिटीज की तस्वीरों, वीडियो और आवाज को बिना अनुमति इस्तेमाल किए जाने के मामले अब चर्चा में आने लगे हैं. इसी कड़ी में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की टीम ने लॉस एंजिल्स की एक एआई कंपनी पर उनकी पहचान और कंटेंट का कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.उर्वशी की टीम का कहना है कि कंपनी ने एक्ट्रेस के नाम, तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल किया और अब इस मामले में कानूनी रास्ता अपनाया जा रहा है. मामले में हर्जाने की रकम का आकलन फिलहाल 7,000 करोड़ किया जा रहा है. हालांकि, कंपनी का नाम सार्वजनिक बयान में नहीं बताया गया है. उर्वशी की टीम ने आईएएनएस को दिए एक एक्सक्लूसिव बयान में कहा, ”उनके बिजनेस ने कथित तौर पर उर्वशी के नाम, तस्वीरों और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की वैल्यू हासिल की है. हम उचित कानूनी तरीका अपना रहे हैं, जिसमें लॉस एंजिल्स स्थित कंपनी के खिलाफ 7,000 करोड़ रुपए के हर्जाने का आकलन भी शामिल है. अपनी एआई कंपनी बनाइए, अपना ब्रांड बनाइए, लेकिन जब तक आपके पास अनुमति न हो, अपने बिजनेस में उर्वशी के नाम का इस्तेमाल न करें.”

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading