अपने सबसे पुराने कार्यकर्ता का स्वास्थ्य हाल-चाल जानने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष महंत जी. कट्टर महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल पप्पू अस्वस्थता के चलते ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ.




अपने सबसे पुराने कार्यकर्ता का स्वास्थ्य हाल-चाल जानने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष महंत जी. कट्टर महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल पप्पू अस्वस्थता के चलते ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -30 सितंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने अपने सबसे पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कट्टर महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल पप्पू के निवास पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। विगत कुछ दिनों से उगेंद्र अग्रवाल पप्पू अस्वस्थता के चलते स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। तथा नेता प्रतिपक्ष महंत जी के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में उगेंद्र अग्रवाल पप्पू की गिनती होती है। महंत जी ने उगेंद्र अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य हाल-चाल जाना तथा उनके परिवार जनों से भी मुलाकात की जिसकी जानकारी स्वयं महंत जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए बताया कि आज सक्ति निवासी समाज सेवी श्री उगेंद्र अग्रवाल जी (पप्पू) के निवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।वे विगत दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हों और पूर्व की भांति नई ऊर्जा के साथ जनसेवा एवं अपने दायित्वों का निर्वहन करें।






