5053 पन्नों की चार्ज शीट -गूगल सर्च, मशरूम जहर का प्लान और खाई में धक्का! केतन अग्रवाल हत्याकांड की चार्जशीट से सामने आई दिल दहलाने वाली साजिश

5053 पन्नों की चार्ज शीट -गूगल सर्च, मशरूम जहर का प्लान और खाई में धक्का! केतन अग्रवाल हत्याकांड की चार्जशीट से सामने आई दिल दहलाने वाली साजिश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें मोबाइल डेटा, चैट, कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयान शामिल हैं. चार्जशीट के मुताबिक, सिया गोयल ने सोनम केस और मशरूम से हत्या जैसे विषयों को गूगल पर सर्च किया. इसके बाद लोहागढ़ को चुना गया, रेकी हुई और 31 मई को केतन को ट्रेकिंग के बहाने वहां ले जाया गया.