उप्पल के नेतृत्व में शक्ति के बुधवारी बाजार के अवैध चखना सेंटरों पर विभागीय कार्रवाई, आशीष उप्पल की मौजूदगी में चखना सेंटरों को हटाने चला अभियान,शाम होते ही प्रमुख मार्ग पर खुलेआम शराब पीते थे लोग, मोहल्ले वासी हो गए थे परेशान, आबकारी विभाग की पहल से मोहल्ले वासियों ने ली राहत की सांस

सहायक जिला आबकारी अधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित होकर कार्रवाई करते हुए
शक्ति के बुधवारी बाजार में आबकारी विभाग ने गरीब अवैध चखना सेंटरों पर कार्रवाई
शक्ति के बुधवारी बाजार में आबकारी विभाग ने गरीब अवैध चखना सेंटरों पर कार्रवाई

उप्पल के नेतृत्व में शक्ति के बुधवारी बाजार के अवैध चखना सेंटरों पर विभागीय कार्रवाई, आशीष उप्पल की मौजूदगी में चखना सेंटरों को हटाने चला अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
.
सक्ती- शक्ति शहर के बुधवारी बाजार क्षेत्र में नवनिर्मित मार्ग के किनारे विगत एक लंबे समय से अवैध चखना सेंटर संचालित हो रहे थे, जिसे लेकर जहां अनेकों बार आबकारी विभाग एवं जिला प्रशासन तक इस मामले की सूचना दी गई तथा 18 जुलाई की देर शाम शक्ति जिले के सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी वृत्त शक्ति के प्रभारी आशीष उप्पल एवं नगर पालिका शक्ति के उपयंत्री तारकेश्वर नायक के नेतृत्व में इन सभी अवैध चखना सेंटरों को हटाने की कार्रवाई की गई, इस दौरान जहां काफी संख्या में आबकारी विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे तो वहीं अवैध चखना सेंटर संचालकों को भी देते हुए उन्हें हटाया गया,ज्ञात हो की विगत दिनों शक्ति के बुधवारी बाजार में संचालित शराब दुकान के आहाते में आबकारी विभाग द्वारा अधिकृत किए गए चखना सेंटर संचालक द्वारा भी अवैध सेंटरों के कारण उनके चखना सेंटर की बिक्री प्रभावित होने एवं शासन द्वारा निर्धारित चखना सेंटर के नवीनीकरण शुल्क को न दे पाने में असमर्थता जाहिर की गई थी, तथा चखना सेंटर के संचालक ने कहा था कि आबकारी विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अवैध चखना सेंटर बेखौफ संचालित हो रहे हैं तथा 18 जुलाई को आबकारी विभाग शक्ति द्वारा की गई कार्रवाई से ऐसा लगता है कि अब अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर बंद हो जाएंगे

तथा जिस स्थान पर चखना सेंटर संचालित होते थे वहां से लगकर ही प्रतिदिन शाम के समय डेली सब्जी मार्केट संचालित होता है,जहां शहर सहित आसपास के क्षेत्र के लोग एवं महिलाएं भी सब्जी खरीदने आती है, किंतु शाम होते ही अवैध चखना सेंटरों के कारण जहां वहां का पूरा वातावरण नशे में डूब जाता था, तथा महिलाओं को भी ऐसी स्थिति में सुरक्षा का भी खतरा बना हुआ था वही नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी विगत दिनों अपनी टीम के साथ उपरोक्त स्थान पर पहुंचकर नवनिर्मित सड़क का भी निरीक्षण करते हुए नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे

शक्ति के बुधवारी बाजार में आबकारी विभाग ने गरीब अवैध चखना सेंटरों पर कार्रवाई
शक्ति के बुधवारी बाजार में आबकारी विभाग ने गरीब अवैध चखना सेंटरों पर कार्रवाई

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading