शक्ति की हटरी धर्मशाला में कलेक्टर साहब के निर्देशन में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग ने लगाया पंजीयन शिविर। 50 लोगों ने किया आवेदन। 5 को मौके पर ही दिए गए प्रमाण पत्र। गल्ला किराना संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल भी रहे मौजूद

शक्ति की हटरी धर्मशाला में कलेक्टर साहब के निर्देशन में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग ने लगाया पंजीयन शिविर। 50 लोगों ने किया आवेदन। 5 को मौके पर ही दिए गए प्रमाण पत्र। गल्ला किराना संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल भी रहे मौजूद kshititech

शक्ति की हटरी धर्मशाला में कलेक्टर साहब के निर्देशन में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग ने लगाया पंजीयन शिविर। 50 लोगों ने किया आवेदन। 5 को मौके पर ही दिए गए प्रमाण पत्र। गल्ला किराना संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में तथा खाद्य आयुक्त श्री दीपक अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, जिला सक्ती द्वारा अग्रसेन भवन सक्ती में अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान खाद्य व्यवसाय संचालकों से कुल 50 खाद्य पंजीयन आवेदन प्राप्त हुए। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 5 पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर का मुख्य उद्देश्य खाद्य कारोबारियों को सरल एवं सुगम प्रक्रिया के माध्यम से पंजीयन एवं लाइसेंस उपलब्ध कराना तथा उन्हें खाद्य सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा भविष्य में जिले के अन्य विकासखंडों में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक खाद्य व्यवसाय संचालक लाभान्वित हो सकें। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की गई कि वे अनिवार्य रूप से खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन बनवाएं और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शांतनु भट्टाचार्य एवं गल्ला किराना संघ के अध्यक्ष श्री सुनील बंसल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading