शक्ति जिले में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती जय श्री जैन एवं सचिव श्रीमती डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने करी सभी सदस्यों से 17 सितंबर को ब्लड डोनेशन कैंप में सहभागिता की अपील. सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित है रक्तदान शिविर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शक्ति जिले की अध्यक्ष एवं जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन एवं रेडक्रॉस सोसाइटी की सचिव तथा जिले की सीएमएचओ डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने 17 सितंबर को मातृ एवं शिशु अस्पताल शक्ति में होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लड डोनेशन कैंप में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सम्माननीय सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहभागिता करने का आग्रह किया है। सचिव डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने कहा है की सेवा संकल्प अभियान के तहत यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।जिसमें भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई शक्ति के सभी के सम्माननीय सदस्यों की सहभागिता से इस शिविर को सफलता मिलेगी तथा अधिक से अधिक रक्तदाताओं को इसकी जानकारी देकर इस ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करवाये जिससे एकत्रित किए गए रक्त को जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए उपयोग में लाया जा सके। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय शक्ति के सरकारी अस्पताल में 17 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है