रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में हुआ शुभ रसोई का शुभारंभ.पूर्णतः शुद्ध शाकाहारी एवं सात्विक भोजन उपलब्ध होगा रेल यात्रियों को. 16 सितंबर को हुआ शुभारंभ. लोकेश कावड़िया ने कहा- इस रसोई के प्रारंभ होने से लोगों को मिलेगा स्वादिष्ट भोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 16 सितंबर को शुभ रसोई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जहां अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा लोकेश कांवरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। तो वही शुभ रसोई के प्रारंभ होने से रेल यात्रियों को शुद्ध सात्विक एवं पूर्णत शाकाहारी स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध होगा। इस अवसर पर विधिवत्त पूजा अर्चना के माध्यम से इस रसोई का शुभारंभ हुआ तथा इस अवसर पर प्रमुख रूप से शुभ रसोई के संचालक श्री हीरालाल जी। पंकज कुमार बोथरा। विकास कुमार। चिराग एवं काव्या जैन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे तथा उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए लोकेश कांवरिया ने कहा कि आज रायपुर रेलवे स्टेशन पर सात्विक एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन की कमी रेल यात्री महसूस करते थे तथा शुभ रसोई के शुभारंभ से जहां लोगों को स्वादिष्ट भोजन मिलेगा तो वहीं वर्तमान में शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाना भी एक अच्छा कार्य है