रायपुर के स्व. श्यामसुंदर अग्रवाल जी की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि सभा 17 जनवरी को, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के बड़े भाई थे श्यामसुंदर जी


रायपुर के स्व. श्यामसुंदर अग्रवाल जी की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि सभा 17 जनवरी को, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के बड़े भाई थे श्यामसुंदर जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल के बड़े भाई श्री श्यामसुंदर अग्रवाल का आकस्मिक निधन विगत दिनांक-5 जनवरी 2026 को रायपुर में हो गया था, जिनकी बैठक का कार्यक्रम 8 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक शाम 4:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक उनके निवास B-11, ऐश्वर्या विंडमिल, जैक एंड जिल स्कूल के सामने वाली रोड में होगी तथा पगड़ी रस्म,श्रधांजलि कार्यक्रम 17 जनवरी 2026 दिन- शनिवार को शाम 4:00 बजे से खालसा स्कूल, कचहरी चौक के पास पंडरी रायपुर में रखा गया है, स्वर्गीय श्री श्यामसुंदर अग्रवाल के निधन के पश्चात भारतीय जनता पार्टी परिवार, अग्रवाल समाज, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, राजनैतिक संगठनों के लोग उनके निवास पर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी शोकाकुल परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं

