गृह मंत्री अमित शाह पर तृणमूल की सांसद सायोनी घोष ने कसा तंज.कहा 4 मई को रहना बंगाल में ही. हरे रंग का खेला जाएगा अबीर.सायोनी ने किया सरकार बनने का दावा

गृह मंत्री अमित शाह पर तृणमूल की सांसद सायोनी घोष ने कसा तंज.कहा 4 मई को रहना बंगाल में ही. हरे रंग का खेला जाएगा अबीर.सायोनी ने किया सरकार बनने का दावा kshititech
तृणमूल सांसद सायोनी घोष पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए

गृह मंत्री अमित शाह पर तृणमूल की सांसद सायोनी घोष ने कसा तंज.कहा 4 मई को रहना बंगाल में ही. हरे रंग का खेला जाएगा अबीर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -गपश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राज्य का सियासी पारा हाई होता जा रहा है. एक तरफ बीजेपी लगातार बंगाल में सत्ता परिवर्तन की बात कह रही है तो वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस राज्य में सत्ता पर काबिज रहने का दावा कर रही है.इसी बीच टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है. पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सायोनी घोष ने कहा, ‘मैं अमित शाह जी से कहना चाहती हूं कि 4 तारीख को कहीं मत जाइए, पश्चिम बंगाल में ही रहिए. उस दिन यहां हरे रंग का अबीर खेला जाएगा.’सायोनी घोष का यह बयान सीधे तौर पर चुनावी नतीजों की ओर इशारा करता है, जिसमें उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे जोश और रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरी है और जनता का समर्थन उनके साथ है. जनसभा के दौरान सायोनी घोष ने अपने भाषण को अलग अंदाज में पेश किया. उन्होंने गीत और हिंदी शायरी के जरिए लोगों को आकर्षित किया, जिससे सभा में मौजूद भीड़ में खासा उत्साह देखने को मिला. उनके इस अंदाज को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खूब सराहा.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading