10 एवं ₹20 के पॉलीमांर प्लास्टिक नोटों का ट्रायल शुरू. प्रथम चरण में 100 करोड रुपए के नोटों का होगा ट्रायल

10 एवं ₹20 के पॉलीमांर प्लास्टिक नोटों का ट्रायल शुरू. प्रथम चरण में 100 करोड रुपए के नोटों का होगा ट्रायल kshititech

10 एवं ₹20 के पॉलीमांर प्लास्टिक नोटों का ट्रायल शुरू. प्रथम चरण में 100 करोड रुपए के नोटों का होगा ट्रायल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि उसने फील्ड ट्रायल के लिए ₹10 और ₹20 के 1 अरब यानी 100 करोड़ पॉलिमर बैंकनोट्स पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. वित्त मंत्री ने राज्‍यसभा में जानकारी देते हुए लिखित में जवाब दिया कि भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश के आधार पर, RBI अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत यह मंजूरी दी गई है.
सरकार ने यह भी जानकारी दी कि कागज के नोटों को इन नोटों के साथ रिप्‍लेस नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके बीच ही इन नोटों को भी जारी किया जाएगा. फील्ड ट्रायल के सफल हेने के बाद इन दोनों मूल्‍यवर्गों में पॉलिमर नोटों को नियमित रूप से जारी किया जाएगा. RBI ने जानकारी दी है कि इन नोटों की छपाई के प्रॉसेस अभी शुरुआती चरण में है. इस कारण इसके जारी होने की सटीक तारीख या इसपर होने वाले संभावित खर्च का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है.

सबसे बड़ा कारण ये नोट, पानी, धूल या गंदगी से खराब नहीं होते हैं. साथ ही ये नोट आसानी से फटते भी नहीं हैं. इसके अलावा, पॉलीमर शीट पर एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स आसानी से जोड़े जा सकते हैं, जिससे नकली नोट बनाना आसान नहीं होगा, जिस कारण नकली नोटों पर लगाम भी लगेगी. वहीं दूसरी ओर कागज के नोट जल्‍दी खराब हो जाते हैं, जिससे छपाई का खर्च बढ़ जाता है. FY25 में आरबीआई ने कागजी नोटों की छपाई पर ₹6,372.8 करोड़ खर्च कर डाले थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading