छत्तीसगढ़ में 7 पुलिस अफसरों का तबादला. गृह विभाग के अवर सचिव सोनचंद साहू ने जारी किया आदेश. छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के हैं सभी प्रमुख अधिकारी




छत्तीसगढ़ में 7 पुलिस अफसरों का तबादला. गृह विभाग के अवर सचिव सोनचंद साहू ने जारी किया आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 7 अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह पुलिस विभाग ने आदेश जारी कर सभी को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी है। फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा और VIP सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की पदस्थापना भी बदली गई है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश अटल नगर दिनांक 05-10-2026 क्रमांक GENCOR/28676/2026-O/O UNDER SECRETARY:- राज्य शासन एतद्द्वारा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के निम्नलिखित अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर उनके नाम के सम्मुख कालम 4 में दर्शित स्थान पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है
01- श्री सचिन्द्र चौबे (सीसी 2011) अति. पुलिस अधीक्षक, पीटीएस-मैनपाट से अति. पुलिस अधीक्षक, मान. मुख्यमंत्री सुरक्षा, छ.ग. रायपुर
02- श्री आलोक तिवारी (सीसी-2016) सहायक सेनानी, मान. मुख्यमंत्री सुरक्षा, छ.ग. रायपुर से सहायक सेनानी, 4 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़, माना रायपुर
03- श्री गिरीश कोरी (सीसी 2016) सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर से
सहायक सेनानी, बीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना, रायपुर
04 श्री दिनेश सिंह (सीसी-2016) सहायक सेनानी, मान. मुख्यमंत्री सुरक्षा, छ.ग. रायपुर से सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर
05- श्री मयंक रणसिंह (डीडी-2018) उप पुलिस अधीक्षक, (एसआईए) प्रभु, नवा रायपुर से अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला-बलौदाबाजार
06- श्री तारेश साहू (डीडी-2018) अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला-बलौदाबाजार से उप पुलिस अधीक्षक, जिला-बिलासपुर
07- श्री नीलकिशोर अवस्थी (सीसी-2025) सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर से
सहायक सेनानी, बीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना, रायपुर का तबादला किया गया है उपरोक्त आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,सोनचंद साहू अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया है






