पश्चिम बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री, बने सरकार के सलाहकार. कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा मिल गया मिथुन दा को




पश्चिम बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री, बने सरकार के सलाहकार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है. खास बात यह है कि इस जिम्मेदारी के साथ उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा. यानी सरकार में उनकी भूमिका सिर्फ सलाह देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया गया है.






