जिला मुख्यालय शक्ति में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न- 7 अक्टूबर को आत्मानंद स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन. रासेयों के जिला प्रभारी प्रो सोमेश घिटोडै ने किया कार्यक्रम का संचालन

जिला मुख्यालय शक्ति में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न- 7 अक्टूबर को आत्मानंद स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन. रासेयों के जिला प्रभारी प्रो सोमेश घिटोडै ने किया कार्यक्रम का संचालन kshititech

जिला मुख्यालय शक्ति में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न- 7 अक्टूबर को आत्मानंद स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन. रासेयों के जिला प्रभारी प्रो सोमेश घिटोडै ने किया कार्यक्रम का संचालन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गाेयल की खबर

शक्ति -जिला कलेक्टर जयश्री जैन ,जिला नोडल अधिकारी वासु जैन के निर्देशानुसार उच्च शिक्षा विभाग जिला सक्ती के नोडल अधिकारी डॉ डी पी पाटले के नेतृत्व में जिला स्तरीय रंगोली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल स्टेशन रोड सक्ती के प्रांगण में जिले के सभी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा बनाया गया।जिसमें शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती,शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती, जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती, शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा, शासकीय महाविद्यालय नगरदा शासकीय महाविद्यालय हसौद शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर शासकीय महाविद्यालय डभरा शासकीय महाविद्यालय चंद्रपुर ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी वासु जैन द्वारा रंगोली कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया और छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए प्रोत्साहित किए। अतिथियों में टिकेश्वर गवेल जिला अध्यक्ष भाजपा,, द्रोपति कीर्तन चंद्रा (अध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती), मनोज शर्मा ( जिला संगठन प्रभारी),मोहन कुमारी साहू (सभापति जिला पंचायत), दीपक अग्रवाल (जिला महामंत्री), अभिषेक शर्मा (मंडल अध्यक्ष),गेंद राम मनहर (मंडल अध्यक्ष), प्रमोद गबेल, चेतन साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, राम अवतार साहू सांसद प्रतिनिधि, नरेंद्र साहू सदस्य, कीर्तन चंद्रा, अरुण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा (युवा मोर्चा अध्यक्ष), मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती, शामिल हुए।सभी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तदोपरांत अतिथियों द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । उद्बोधन में टिकेश्वर गवेल ने सेवा संकल्प अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए शासन की योजनाओं को जनकल्याणकारी बताया और सभी छात्र छात्राओं को बहुत ही सुंदर रंगोली बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए सभी को बधाई दिए।कार्यक्रम में डॉ डी पी पाटले प्राचार्य, डॉ शालू पहुआ (प्राचार्य) , प्रो डॉ शकुंतला राज,प्रो अजय देवांगन, प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े, प्रो ऋतु पटेल प्रो राजेश पटेल, प्रो विनोद जांगड़े, प्रो डॉ सचिन कुर्रे,प्रो मनीष दास मानिकपुरी, प्रो संजय कुमार, प्रो प्रमीति सिंह, प्रो मुन्ना लाल सिदार, प्रो विजय देवांगन, डॉ कौशल्या मैत्री, उदय सिंह बर्मन,रेणुका यादव, और छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती द्वारा किया गया और सभी अतिथियों और छात्र छात्राओं और समस्त स्टॉफ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading