राज्य स्तर पर जौहर दिखाएंगी शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा. ड्राइंग कंपटीशन में शैव्या पटेल के चयन पर विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई.अनुनय कान्वेंट के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी लहराया है अपना परचम




राज्य स्तर पर जौहर दिखाएंगी शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा. ड्राइंग कंपटीशन में शैव्या पटेल के चयन पर विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सक्ति नगर में संचालित अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। 03 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में आयोजित 17 वर्षीय आयु वर्ग बालिका कराते की संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा गरिमा, पिता सुमेंद्र सिंह एवं माता उत्तरी बाई, ने प्रथम स्थान प्राप्त कर आगामी राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का स्थान एवं दिनांक शीघ्र घोषित किया जाएगा।इससे पूर्व कराते में विद्यालय के छात्र आदित्य साहू का भी 19 वर्षीय आयु वर्ग की राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए चयन हो चुका है। इस प्रकार अनुनय कॉन्वेंट से कराते में दो विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो चुके हैं।विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिला एवं संभाग स्तर की विभिन्न शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अब तक लगभग 80 विद्यार्थी जिला स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए तथा लगभग 35 विद्यार्थी संभाग स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त छात्र यशीष सिदार का राज्य स्तरीय फुटबॉल तथा छात्रा आराध्या कुर्रे का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हो चुका है। इस प्रकार विद्यालय के कुल चार विद्यार्थी विभिन्न खेल विधाओं में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो चुके हैं।खेल उपलब्धियों के साथ-साथ विद्यालय के विद्यार्थियों ने अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विकासखण्ड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा शैव्या पटेल, पिता भीष्म देव पटेल एवं माता बिन्दिया पटेल, का जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था।विद्यालय के निदेशक योगेश साहू ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास तथा शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कराते खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में कराते प्रशिक्षिका याशु गबेल के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण एवं अन्य खेलों में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सन्नी उरांव एवं मुरली प्रसाद देवांगन के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का भी इन उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करता है।विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी भविष्य में भी अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।






