कैंची धाम में बदलेगा बाबा नीम करौली के दर्शन का सिस्टम, दर्शन के लिए अब रजिस्ट्रेशन जरूरी. हनुमान अंश फिल्म के बाद लोगों ने साक्षात महसूस की बाबा की अद्भुत शक्ति को. लाखों लोग पहुंच रहे हैं दर्शन के लिए




कैंची धाम में बदलेगा बाबा नीम करौली के दर्शन का सिस्टम, दर्शन के लिए अब रजिस्ट्रेशन जरूरी. हनुमान अंश फिल्म के बाद लोगों ने साक्षात महसूस की बाबा की अद्भुत शक्ति को. लाखों लोग पहुंच रहे हैं दर्शन के लिए
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कैंची धाम में पिछले वीकेंड उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने एक बार फिर पहाड़ों में बढ़ते धार्मिक पर्यटन की तस्वीर सामने रख दी. बाबा नीम करौली के धाम में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ जब 50 हजार के पार पहुंची तो सड़क से लेकर मंदिर परिसर तक व्यवस्था पर दबाव साफ दिखाई दिया. इसे देखते हुए कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत पूरी तरह से एक्शन में आ गए हैं. प्रशासन भीड़ आने के बाद इंतजाम करने के बजाय पहले ही यह जानना चाहता है कि किसी दिन धाम में कितने श्रद्धालु पहुंचने वाले हैं. इसी दिशा में अब कैंची धाम के लिए एक व्यवस्थित और स्थायी क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में ट्रैफिक, पार्किंग, श्रद्धालुओं की संख्या, मंदिर परिसर की व्यवस्था, शटल सेवा, होटल-होमस्टे, शिप्रा नदी और सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.पिछले वीकेंड कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई थी. 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने से आसपास की सड़कें, पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर खासा दबाव पड़ा. कैंची धाम केवल नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए ही आकर्षण का केंद्र नहीं है, बल्कि देशभर से बाबा नीम करौली के भक्त यहां पहुंचते हैं. वीकेंड, छुट्टियों और विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं की संख्या अचानक कई गुना बढ़ जाती है. यही वजह है कि प्रशासन अब भीड़ का इंतजार करने के बजाय पहले से भीड़ का अनुमान लगाने की व्यवस्था बनाने जा रहा है.






