ट्रेन का सफर होगा सस्ता! RailOne ऐप से सस्‍ते में बुक होगा टिकट; लाइन में लगने के झंझट से भी छुटकारा. 8% तक की मिलेगी ऑनलाइन टिकट पर विशेष छूट

ट्रेन का सफर होगा सस्ता! RailOne ऐप से सस्‍ते में बुक होगा टिकट; लाइन में लगने के झंझट से भी छुटकारा. 8% तक की मिलेगी ऑनलाइन टिकट पर विशेष छूट kshititech

ट्रेन का सफर होगा सस्ता! RailOne ऐप से सस्‍ते में बुक होगा टिकट; लाइन में लगने के झंझट से भी छुटकारा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अगर आप भी अक्‍सर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, रेलवे की तरफ से आम यात्र‍ियों को राहत देते हुए शानदार ऑफर द‍िया जा रहा है. इस ऑफर के तहत आपको ऑनलाइन ट‍िकट बुक‍िंग पर 3% की छूट म‍िल रही है. यह छूट रेलवे की तरफ से केवल अनर‍िजर्व ट‍िकट पर ल‍िम‍िटेड टाइम पीर‍ियड के ल‍िए दी जा रही है. इसके तहत आप 14 जुलाई 2026 तक फायदा उठा सकते हैं. यह छूट सुनने में भले ही छोटी लगे लेक‍िन जो लोग अक्‍सर ट्रेन से सफर करते हैं, उनका इसका बड़ा फायदा हो सकता है. इससे ट्रेन का सफर सस्‍ता और सुविधाजनक हो जाएगा. RailOne भारतीय रेलवे का नया ऐप है, इसमें रेलवे की तरफ से कई पुरानी सर्व‍िस को अलग-अलग देने की बजाय एक ही प्‍लेटफॉर्म पर जोड़ द‍िया गया है. यात्री अलग-अलग ऐप्स पर जाने की बजाय एक ही ऐप से र‍िजर्वड टिकट, अनर‍िजर्वड टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं. इस ऐप के जर‍िये आईआरसीटी (IRCTC Rail Connect), एनटीईएस (NTES), UTS on Mobile और Rail Madad जैसी सर्व‍िस को एक साथ जोड़ता है. यानी ट्रेन का लाइव स्‍टेटस चेक करना, प्लेटफॉर्म नंबर देखना, PNR स्टेटस चेक करना और सीट पर खाना ऑर्डर करना, सब कुछ एक ही जगह उपलब्ध है.
.
RailOne ऐप के जरिये टिकट बुक करना बहुत ही आसान और तेज हो गया है. स्टेशन पर लंबी-लंबी लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे या कहीं से भी मोबाइल ऐप के जर‍िये कुछ टैप्स में टिकट बुक कर सकतके हैं. इसके जर‍िये ट‍िकट बुक करने पर पीक आवर्स या आखिरी समय में ट‍िकट की चिंता खत्म हो गई है. डिजिटल पेमेंट (UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंक‍िंग) से बुकिंग करने पर 3 प्रतिशत छूट के साथ ही कैश लेकर चलने की झंझट भी खत्म हो गई है. इससे सफर ज्‍यादा सुरक्षित और आरामदायक हो जाता है. रेलवे इस ऑफर के जरिये यात्रियों को डिजिटल पेमेंट करने की तरफ प्रेर‍ित कर रहा है. रेलवे की तरफ से दी जाने वाली छूट 14 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी. यात्री Play Store या App Store से RailOne ऐप डाउनलोड करके इसका फायदा उठा सकते हैं. यह कदम रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्र‍ियों के ल‍िए बड़ी राहत है

प्रातिक्रिया दे