ट्रैफिक जवानों को मिलेगी अब कुलिंग वाली जैकेट. 8 घंटे तक शरीर को करायेगी एसी का एहसास. सरकार ने कहा-कार्य क्षमता भी बढ़ेगी जवानों की

ट्रैफिक जवानों को मिलेगी अब कुलिंग वाली जैकेट. 8 घंटे तक शरीर को करायेगी एसी का एहसास. सरकार ने कहा-कार्य क्षमता भी बढ़ेगी जवानों की kshititech
कुलिंग वाली जैकेट पहनेगे अब ट्रैफिक के जवान

ट्रैफिक जवानों को मिलेगी अब कुलिंग वाली जैकेट. 8 घंटे तक शरीर को करायेगी एसी का एहसास

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -झारखंड प्रदेश की रांची पुलिस ने भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों को राहत देने और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक “कूलिंग जैकेट” का ट्रायल शुरू किया है। पुलिस की इस नई पहल को जवानों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर कार्य प्रदर्शन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।इन विशेष जैकेटों में इन-बिल्ट फैन सिस्टम लगाया गया है, जो लगातार हवा का प्रवाह बनाए रखता है और शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इससे ट्रैफिक पुलिसकर्मी तेज गर्मी के बीच भी लंबे समय तक आरामदायक तरीके से अपनी ड्यूटी कर सकेंगे। जैकेट पावर बैंक से संचालित होती है और एक बार चार्ज होने पर करीब आठ घंटे तक लगातार काम करती है। इसके अलावा जैकेट का कपड़ा एस पी एफ 50 सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे तेज धूप और हानिकारक किरणों से बचाव होता है।रात के समय ड्यूटी के दौरान जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जैकेट में रिफ्लेक्टिव रेडियम स्ट्रिप्स भी लगाई गई हैं, ताकि दूर से ही उनकी पहचान आसानी से हो सके।फिलहाल रांची पुलिस ने पांच कूलिंग जैकेटों का ट्रायल शुरू किया है। ट्रायल सफल रहने और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद भविष्य में और जैकेट खरीदने की योजना बनाई गई है। झारखंड के दूसरे शहरों में भी इसे यूज किया जा सकेगा।रांची पुलिस की यह पहल आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading