शक्ति जिले में 11 नवंबर को भी रहेगी सरकारी छुट्टी-कलेक्टर मैडम ने जारी किया आदेश. भाईदूज का पवित्र त्यौहार है 11 नवंबर को. बैंक एवं उपकोषालय रहेंगे खुले

शक्ति जिले में 11 नवंबर को भी रहेगी सरकारी छुट्टी-कलेक्टर मैडम ने जारी किया आदेश. भाई दूज का पवित्र त्यौहार है 11 नवंबर को

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी संशोधित आदेशानुसार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) दिनांक 09 नवम्बर 2026, दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप, पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर द्वारा दिनांक 11 नवम्बर 2026, दिन बुधवार को भाई दूज (दीपावली) पर्व के अवसर पर सक्ती जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश बैंकों एवं कोषालय व उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading