ब्रेकिंग न्यूज़- शक्ति जिले में कल 30 अक्टूबर को भी सभी प्राइवेट तथा सरकारी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद. कलेक्टर मैडम ने जारी किया आदेश. खराब मौसम को देखते हुए लिया गया है आपातकालीन फैसला

ब्रेकिंग न्यूज़- शक्ति जिले में कल 30 अक्टूबर को भी सभी प्राइवेट तथा सरकारी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद. कलेक्टर मैडम ने जारी किया आदेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले में 30 अक्टूबर को भी जिले के सभी प्राइवेट तथा सरकारी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियां रहेंगी।उपरोक्त आदेश कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला-सक्ती (छ.ग.) सक्ती द्वारा दिनांक 29/10/2026 को छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक GENS-21/2226/2026/20-3 नवा रायपुर दिनांक 27.10.2026 के तहतजारी करते हुए बताया गया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी-चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश की संभावना के दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में होने वाली कठिनाई एवं बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए दिनांक 30.10.2026 को सक्ती जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों (शासकीय/अशासकीय) प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों, में एक दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading