अवैध शराब कोचिंयों के खिलाफ बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई- टीआई नरेंद्र यादव के नेतृत्व में ताड़ बतोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियो में दशहत. शराब कारोबारी से देसी कट्टा भी हुआ जब्त




अवैध शराब कोचिंयों के खिलाफ बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई- टीआई नरेंद्र यादव के नेतृत्व में ताड़ बतोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियो में दशहत. शराब कारोबारी से देसी कट्टा भी हुआ जब्त
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस एवं आबकारी विभाग की सयुकत टीम द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही किया गया भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब व 01 नग देशी कटटा जप्त किया गया है।प्रकरण में 01 आरोपी से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 01 नग देशी कट्टा जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल भेजा। अपराध क्रमांक 408 /26 धारा 34(2) आब. एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट में नाम आरोपी – हरिश कुमार कुर्रे पिता मोहन लाल कुर्रे उम्र 36 साल साकिन मुक्ताराजा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) है।जिला सक्ती के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामों मे चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालो अपराधियों के उपर कार्यवाही करने एवं अपराध पर अकुंश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) जी द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने की सक्त निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल जी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति भुवनेश्वरी पैकरा सक्ती के मार्गदशन पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार एवं आबकारी विभाग के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 29.10.26 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम मुक्ताराजा के आरोपी हरीश कुमार कुर्रे में रेड कार्यवाही कर आरोपी हरिश कुमार कुर्रे पिता मोहन लाल कुर्रे उम्र 36 साल साकिन मुक्ताराजा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 3000/-रूपये एवं 01 नग देशी कट्टा को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोेपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रआर. सुरेन्द्र खाण्डेकर , प्रआर. मनीष राजपूत, प्रआर. देवनारायण चंद्रा, आर. योगेश राठौर, आर. राकेश राठौर , आर. संजीव राठौर एवं आर.श्याम हरवंश एवं आशीष उप्पल सहायक जिला आबकारी अधिकारी व आबकारी टीम का योगदान रहा ।





