शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव करने जिले के एसपी साहब स्वयं उतरे मैदान में. बुधवार की शाम पुलिस कप्तान एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित पुलिस अमला रहा मौजूद. ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने दिए गए बड़े निर्णय. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा-शीघ्र ही उक्त मार्ग का कराया जाएगा चौड़ीकरण

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव करने जिले के एसपी साहब स्वयं उतरे मैदान में. बुधवार की शाम पुलिस कप्तान एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित पुलिस अमला रहा मौजूद. ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने दिए गए बड़े निर्णय. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा-शीघ्र ही उक्त मार्ग का कराया जाएगा चौड़ीकरण kshititech
जिले के पुलिस कप्तान एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित पुलिस अधिकारी बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेते हुए
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव करने जिले के एसपी साहब स्वयं उतरे मैदान में. बुधवार की शाम पुलिस कप्तान एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित पुलिस अमला रहा मौजूद. ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने दिए गए बड़े निर्णय. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा-शीघ्र ही उक्त मार्ग का कराया जाएगा चौड़ीकरण kshititech
जिले के पुलिस कप्तान एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित पुलिस अधिकारी बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेते हुए

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव करने जिले के एसपी साहब स्वयं उतरे मैदान में. बुधवार की शाम पुलिस कप्तान एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित पुलिस अमला रहा मौजूद. ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने दिए गए बड़े निर्णय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति शहर में आए दिन ट्रैफिक जाम से होने वाली परेशानियों को देखते हुए जिले के पुलिस कप्तान आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर स्वयं बुधवार की देर शाम शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग मालखरौदा बस स्टैंड एवं अग्रसेन चौक पर पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल। शक्ति जिले के यातायात प्रभारी निरीक्षक वाई एन शर्मा। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति श्रीमती डॉक्टर भुनेश्वरी पैंकरा। पुलिस थाना शक्ति के टी आई लखन पटेल। जिला यातायात विभाग के सह प्रभारी श्री सिंह जी सहित पुलिस विभाग एवं यातायात विभाग के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।इस दौरान पुलिस कप्तान श्री ठाकुर ने जहां अग्रसेन चौक में लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए शहर के मालखरौदा बस स्टैंड गायत्री मंदिर के पास स्वयं लगभग 2 घंटे तक खड़े होकर वहां की ट्रैफिक व्यवस्थाओ की जानकारी ली। तथा इस दौरान नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि आने वाले समय में नगर पालिका द्वारा मालखरोटा बस स्टैंड से झूलकदम जाने वाले मार्ग को भी चौड़ीकरण किया जाएगा एवं चौड़ीकरण करने के बाद निश्चित रूप से यातायात व्यवस्था में काफी बदलाव होगा

तो वहीं जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए झूल कदम तरफ से आने वाले चार चक्का एवं बड़े वाहनों को वनवे किया जाएगा। ये सभी वाहन गायत्री मंदिर के बगल से शनि मंदिर होते हुए डाइवर्ट होंगे एवं अग्रसेन चौक से झूलकदम तक या मार्ग सिर्फ वनवे होगा। जिसमें अग्रसेन चौक की ओर से ही वाहन आ सकेंगे। वहीं इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्थाओं को समझते हुए आने वाले दिनों में शहर के सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर इस बदलाव को करने का भी निर्णय लिया गया एवं शहर में जिला मुख्यालय होने के कारण आए दिन छोटे-बड़े वाहनों का दबाव काफी रहता है। तथा प्रमुख रूप से देखा जाए तो अग्रसेन चौक एवं झूल कदम रोड में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। तथा अग्रसेन चौक में जाम लगने से जहां रेलवे स्टेशन की ओर आने जाने वाले वाहनों एवं नागरिकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो वहीं पुलिस कप्तान एवं नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल से ऐसा लगता है।आने वाले दिनों में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था काफी सुधर पाएगी

प्रातिक्रिया दे