छत्तीसगढ़ के नौ लोगों की सड़क हादसे में चली गई जान- 11 सितंबर को रायपुर- नागपुर नेशनल हाईवे पर हुई बड़ी दुर्घटना. प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री ने किया शोक व्यक्त.पोला उत्सव को लेकर 19 महिलाएं जा रही थी वाहन से

छत्तीसगढ़ के नौ लोगों की सड़क हादसे में चली गई जान- 11 सितंबर को रायपुर- नागपुर नेशनल हाईवे पर हुई बड़ी दुर्घटना. प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री ने किया शोक व्यक्त.पोला उत्सव को लेकर 19 महिलाएं जा रही थी वाहन से kshititech

छत्तीसगढ़ के नौ लोगों की सड़क हादसे में चली गई जान- 11 सितंबर को रायपुर- नागपुर नेशनल हाईवे पर हुई बड़ी दुर्घटना. प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री ने किया शोक व्यक्त.पोला उत्सव को लेकर 19 महिलाएं जा रही थी वाहन से

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -11 सितंबर को महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. लखनी तालुका के पिंपलगांव रोड पर भाऊ ढाबा के पास ट्रक और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस भयावह दुर्घटना में तीन छोटे बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज भंडारा जिला अस्पताल में चल रहा है.यह भयावह हादसा नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधी रात को हुआ. छत्तीसगढ़ की 19 महिलाएं पोला उत्सव में शामिल होने के लिए पिकअप में सवार होकर नागपुर जा रही थीं. तेज रफ्तार से आ रही पिकअप, ट्रक (ट्रक नंबर यूपी 72 बीटी 7974) से पीछे से टकरा गया.हादसा इतना भयावह था कि पिकअप का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. इस हादसे में तीन बच्चों की भी मौत हुई.

हादसे पर सीएम विष्णु देव साय ने जताया दुख

महाराष्ट्र के भंडारा में हुए हादसे पर शोक जताते हुए सीएम साय ने कहा कि ये बहुत दुखद घटना है. हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवार वालों के प्रति हम संवेदना प्रकट करते हैं.
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कई नागरिकों, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं,

मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

सड़क हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है. दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ. शोक की इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. दुर्घटना में घायल नागरिकों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेज दी गई है. महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से भी निरंतर समन्वय किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading