मल्टीप्लेक्स सिनेमा में हनुमान अंश फिल्म देखी मुख्यमंत्री. राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष ने. सीएम ने फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा करी






मल्टीप्लेक्स सिनेमा में हनुमान अंश फिल्म देखी मुख्यमंत्री. राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष ने. सीएम ने फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा करी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -10 सितंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के महामहिम माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के साथ सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि
नीम करौली बाबा का जीवन प्रेम, भक्ति और मानव सेवा की हमारी महान संत परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। फिल्म ने उनके इन्हीं जीवन मूल्यों और आध्यात्मिक संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया है।भारतीय संस्कृति और संत परंपरा के संदेश को अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।फिल्म के निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…







